नशे में धुत सड़क पर लड़खड़ाती महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल : पुलिस नशा नहीं बिकने का दावा कर रही

by

फिरोजपुर : फिरोजपुर शहर की बस्ती शेखावाली में नशा किस हद तक बिक रहा है, इसका अंदाजा नशे में धुत महिला को देखकर लगाया जा सकता है। हेरोइन के नशे में धुत सड़क पर लड़खड़ाती महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो शहर की शेखा वाली बस्ती के नजदीक का बताया जा रहा है। पुलिस क्षेत्र में नशा नहीं बिकने का दावा करती आ रही है जबकि सच्चाई यह है कि क्षेत्र में सरेआम नशा बिक रहा है। शहर की कई बस्तियों में नशा आसानी से मिल जाता है। यह बात पुलिस के कई अधिकारियों को भी मालूम है फिर भी कार्रवाई नहीं की जाती। अब एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें एक महिला नशे में धुत है और यह वीडियो शहर की बस्ती शेखा वाली की बताई जा रही है। यहां पर अधिकांश लोग नशा तस्करी में लिप्त हैं। इस बस्ती में कई गैंगस्टर रहते हैं। जानकारों का कहना है कि इसी बस्ती में कई महिलाएं नशे का टीका बेचती हैं। वीडियो में दिख रहा है कि महिला नशे में इस कदर धुत है कि उसे कुछ भी नहीं पता है। महिला एक कदम भी चल नहीं पा रही है। एक जगह खड़ी आसमान की तरफ देख रही है। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति बोल रहा है कि यह इलाका फिरोजपुर शहर की शेखा वाली बस्ती का है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सड़कों को चारागाह बनने से रोकना सरकार का संवैधानिक कर्तव्य : धीमान

गढ़शंकर l लेबर पार्टी के प्रधान जय गोपाल धीमान ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कागजों तक ही सीमित हो गई है जबकि माननीय सर्वोच्च न्यायालय और बुद्धिजीवियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर कई...
article-image
पंजाब

Tikshan Sood Condemns Breach of

Hoshiarpur/ Oct 28 /Daljeet Ajnoha. :  In a strong statement, senior Bharatiya Janata Party (BJP) leader and former Cabinet Minister Tikshan Sood has criticised the Hoshiarpur district administration and local Aam Aadmi Party representatives...
article-image
पंजाब

Shiromani Akali Dal pledges to

Kapurthala/Daljeet Ajnoha /June 13 : A Shiromani Akali Dal (SAD) delegation has been touring several Canadian cities since June 11 to meet Non-Resident Indian (NRI) Punjabis and familiarise them with the party’s policies, said...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर डल्ला ने लिखा – मैं इस हत्या की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं : पुलिस ने सूचना देने वालों को दो लाख रुपये का किया इनाम घोषित

बठिंडा : हरजिंदर सिंह उर्फ मेला की हत्या मामले में एक नया मोड़ आ गया है। कनाडा में छिपे गैंगस्टर अर्श डल्ला ने हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। मंगलवार को गैंगस्टर डल्ला ने अपने...
Translate »
error: Content is protected !!