खन्ना के मार्गदर्शन में बाबा औगढ़ कॉलेज जैजों में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

by

होशियारपुर 5 फरवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा संचालित बाबा औगढ़ गर्ल्स कॉलेज जैजों में विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज छात्राओं द्वारा चार्ट बनाकर लोगों को कैंसर रोग से बचाव के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर खन्ना ने कहा कि दुनियाभर में कैंसर के बढ़ते जोखिमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम, पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर साल 4 फरवरी विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस गंभीर रोग से बचाव और इसके कारण होने वाली मृत्युदर को कम करने के लिए लोगों का जागरूक होना सबसे जरूरी है। दुनियाभर में कैंसर स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभर रहा है, जो हर साल लाखों लोगों की मौत का कारण बन रहा है। लोगों में तम्बाकू उत्पादों और अन्य नशों का चलन इसका मुख्य कारण है। खन्ना ने कहा कि कॉलेज छात्राओं द्वारा रेड रिबन क्लब के सहयोग से लोगों को कैंसर जैसे भयानक रोग से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस मौके प्रिंसिपल कर्मजीत कौर सहित कालेज स्टाफ व समूह छात्राएं भी मौजूद थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीपीआई (एम) तहसील गढ़शंकर की बैठक डॉ. भाग सिंह हॉल में हुई : भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की नीतियां पिछले दस साल सिर्फ कॉरपोरेट के पक्ष में रही – भज्जल

गढ़शंकर, 25 अप्रैल: सीपीआई (एम) तहसील गढ़शंकर की बैठक डाॅ. भाग सिंह हॉल में सेर जंग बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसे सीपीआईएम के जिला सचिव और राज्य सचिवालय सदस्य गुरनेक सिंह भज्जल...
article-image
पंजाब

ਹਕੂਮਤਪੁਰੀ ਹੈਲਪਿੰਗ ਆਰਗੇਨਾਈਜ਼ੇਸ਼ਨ ਵਲੋਂ 40 ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਵਰਦੀਆਂ ਵੰਡੀਆਂ

ਮਾਹਿਲਪੁਰ – ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਸਮਾਜ ਭਲਾਈ ਕੰਮਾਂ ਵਿਚ ਸਦੀਵੀ ਮੋਹਰੀ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਸੰਸਥਾ ਹਕੂਮਤਪੁਰੀ ਹੈਲਪਿੰਗ ਆਰਗੇਨਾਈਜ਼ੇਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਸੰਤ ਅਤਰ ਸਿੰਘ ਖ਼ਾਲਸਾ ਸਕੂਲ ਪਾਲਦੀ ਵਿਖ਼ੇ ਇੱਕ ਸਾਦਾ ਸਮਾਗਮ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸ਼ਿਵ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਕਰਵਾਇਆ...
article-image
पंजाब

पेंशनर्स एसोसिएशन पॉवरकॉम की गढ़शंकर इकाई की बैठक में पेशनरों ने उठाई मांगें

गढ़शंकर।  पेंशनर्स एसोसिएशन पॉवरकॉम की गढ़शंकर इकाई की बैठक गढ़शंकर इकाई कश्मीरी लाल की अध्यक्षता में हुई।  यह जानकारी देते हुए जगदीश चंद्र व कमल देव ने बताया कि उक्त बैठक में एक जनवरी,...
article-image
पंजाब

डीटीएएफ द्वारा देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले के जन्म दिन पर विचार गोष्ठी आयोजित।

गढ़शंकर: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट शाखा गढ़शंकर द्वारा देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले का जन्म दिन ” सार्वजनिक शिक्षा व चुनौतियां ” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित कर मनाया गया जिसकी अध्यक्षता डीटीएफ...
Translate »
error: Content is protected !!