चोले की आड़ में चल रहा था ‘काला धंधा : 22 भिक्षु गिरफ्तार…कौन सा खेल करने वाले थे..जानने के लिए पढ़े

by

कोलंबों : श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से एक ऐसी खबर सामने आई है जिस पर भरोसा करना किसी के लिए भी संभव नहीं है. दरअसल, जिसे समाज का मार्गदर्शक माना जाता है, उसी पवित्र चोले की आड़ में ‘काले धंधे’ का घिनौना खेल खेला जा रहा था।

कोलंबो के बंदरानायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 110 किलोग्राम हाई-ग्रेड कैनाबिस बरामद किया है. इस मामले में 22 बौद्ध भिक्षुओं को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, ये सभी भिक्षु बैंकॉक की चार दिवसीय यात्रा से वापस लौटे थे. एयरपोर्ट पर रूटीन चेकिंग के दौरान अधिकारियों को उनके ट्रॉली बैग्स के वजन और बनावट पर संदेह हुआ. जब बैग्स को खोलकर बारीकी से जांचा गया, तो अधिकारी भी दंग रह गए. बैग्स के अंदर फॉल्स वॉल बनाई गई थी, जिसमें बड़ी ही चालाकी से गांजे के पैकेट छिपाए गए थे. कस्टम के अनुसार, हर भिक्षु के बैग से लगभग 5 किलो ड्रग्स मिला है।

सभी भिक्षुओं से करीब 110 किलो गांजे की बरामदगी की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1.1 अरब श्रीलंकाई रुपये आंकी गई है।

भोलेपन का फायदा उठाकर रची गहरी साजिश
जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार किए गए अधिकांश आरोपी प्रशिक्षु भिक्षु हैं. पुलिस ने इनके साथ एक 23वें भिक्षु को भी दबोचा है, जिसे इस पूरे सिंडिकेट का मास्टरमाइंड माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि इसी ने पूरी यात्रा को स्पॉन्सर किया था और मासूम भिक्षुओं को यह झांसा दिया था कि बैग में रखे पैकेट ‘दान’ की सामग्री हैं।

अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का शक
यह कोलंबो एयरपोर्ट के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी ड्रग बरामदगी है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन मंदिरों के पीछे कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया काम कर रहा है. बैंकॉक से ड्रग्स की इतनी बड़ी खेप का आना इस बात की ओर इशारा करता है कि तस्करों ने अब धार्मिक यात्राओं को अपना ‘कवर’ बनाना शुरू कर दिया है. फिलहाल, सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी यूनिवर्सिटी में जन प्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं प्रॉस्पेक्ट्स लॉन्च 2026 का भव्य आयोजन

बद्दी, 13 जून (तारा) :  बद्दी यूनिवर्सिटी ऑफ इमर्जिंग साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में जन प्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं प्रॉस्पेक्ट्स लॉन्च 2026 का सफल एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न ग्राम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरुद्वारा शहीद सिंघा मजारा ने लगाई छबील

सन्तोषगढ़ : गुरुद्वारा शहीद सिंघा मजारा की समूह सगंत की और से मीठे जल की छबील लगाई गई और फलों का प्रसाद राहगीरी को वाटां गया इस मौके गुरु घर सेवक सतनाम सिंह,तरलोचन सिंह...
article-image
पंजाब

एनकाउंटर में मारे गए रणजीत सिंह का पोस्टमार्टम PGI से करवाने की मांग… अदालत ने की खारिज

गुरदासपुर :  अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक पुलिस चौकी पर दो पुलिस मुलाजिमों की हत्या के बाद आरोपित रणजीत सिंह के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बहुचर्चित मामले में गुरदासपुर की सीजीएम अदालत ने...
article-image
पंजाब

पंजाब के युवाओं को अपने घरों में ही नौकरियां मिल रही, अब उन्हें विदेश जाने की जरूरत नहीं: सीएम भगवंत सिंह मान

मोहाली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मिशन रोजगार’ पहल के तहत आज विभिन्न विभागों में भर्ती हुए 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिससे पिछले चार वर्षों में पंजाब सरकार द्वारा दी...
Translate »
error: Content is protected !!