शिमला में कम होगी भीड़ : माउंटेन सिटी परियोजना के तहत नई सिटी बनाई जाएगी

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल की राजधानी शिमला में भीड़ को कम करने के लिए माउंटेन सिटी परियोजना के तहत नई सिटी बनाई जाएगी l कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार के विकास के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए शिमला के विकास नगर में अत्याधुनिक व्यावसायिक परिसर का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए विषय विशेषज्ञ सलाहकार की सेवाएं ली जाएंगीl
. प्रदेश की पारिस्थितिकी और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना में कुशल नियोजन को किया जाएगा.मौहल भाटी में खरीदी जाएगी 125 कनाल जमीनराजेश धर्माणी ने कहा कि हिमुडा को पर्यटन आधारित परियोजनाओं के निर्माण की दिशा में कार्य करना चाहिए. इसके लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में जमीन की खरीद संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा की गई. जिला कांगड़ा के नरघोटा में प्रस्तावित पर्यटन गांव परियोजना की भी समीक्षा हुई. इस दौरान जिला कांगड़ा की ज्वालामुखी तहसील में मौहल भाटी में 125 कनाल भूमि की खरीद को स्वीकृति प्रदान की गई. उन्होंने कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हिमुडा को औद्योगिक क्षेत्रों में परियोजनाओं के निर्माण और परियोजनाओं के मार्केटिंग की दिशा में भी काम करना चाहिए. इस बैठक में एग्रीगेटर्ज और रेरा से प्राधिकृत रियल एस्टेट एजेंटों की सेवाएं लेने के लिए विचार विमर्श किया गयाl
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के 12 शिक्षकों ने लिया जीवन कौशल शिक्षा पर प्रशिक्षण : चंबा के 90 स्कूलों में करवाएंगे कार्यक्रम को लागू

एएम नाथ। चम्बा :  नीति आयोग (भारत सरकार) के आकांक्षी खंड कार्यक्रम के अंतर्गत मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन एवं हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से चंबा जिले के दो आकांक्षी खंडों तिस्सा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल रायजादा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

ऊना । ऊना से कांग्रेस की विधायक सतपाल रायजादा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में...
article-image
पंजाब

गांव बस्सी कलां में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  गांव बस्सी कलां में स्थित मंदिर में श्री गुरु रविदास जी महाराज का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर पूर्व पार्षद एवं स्वर्णकार संघ पंजाब...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चरित्रवान नेतृत्व एवं जनसेवा के पक्षधर थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : अविनाश राय खन्ना

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर खन्ना ने अर्पित की पुष्पांजलि होशियारपुर 26 सितंबर :  पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के उपलक्षय में भाजपा गढ़शंकर के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया गया...
Translate »
error: Content is protected !!