शिमला में गरजे Outsource Employee, बोले उनके लिए बनाई जाए स्थाई नीति : 58 साल तक की नौकरी कार्यकाल तक जारी की जाए नोटिफिकेशन

by
 ओपीएस बहाल करने के बाद अब सरकार आउटसोर्स कर्मियों का दर्द भी समझे
एएम नाथ। शिमला :
प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मी शुक्रवार को प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन चौड़ा मैदान में इक्कट्ठे हुए और सरकार के खिलाफ जमकर धरना प्रदर्शन किया। यह आउटसोर्स कर्मी सरकार से उनके लिए स्थाई नीति ( Regular Policy) बनाने की मांग कर रहे हैं। इन कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो एक  नोटिफिकेशन (Notification ) निकालें। जिसमें 58 वर्ष की आयु तक नौकरी का कार्यकाल किया जाए।
इन कर्मियों का कहना है कि हर वर्ष उनकी नौकरी पर खतरे की तलवार लटक जाती है, जिस कारण उन्हें हर बार अपने हक के लिए लड़ना पड़ता है। इनका कहना है कि सरकार उनके लिए कोई स्थाई नीति बनाएं। इन कर्मियों का कहना है वह आउटसोर्स के तहत पिछले 20 वर्ष यह लोग नियमित सेवाएं ( Service) दे रहे हैं। लेकिन आज तक उन्हें नियमित नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि ठेका प्रथा पर सरकार को समय रहते लगाम लगानी होगी। आउटसोर्स कर्मचारियों का कहना है कि ठेकेदार तो मुनाफा ( Benefits) कमा रहा है ।लेकिन उनको दी जाने वाले सैलरी (Salary) ना के बराबर है इस सैलरी में उन्हें परिवार पालना मुश्किल हो गया है। आउटसोर्स कर्मियों ने कहा कि उन्हें कांग्रेस सरकार से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को ओपीएस ( Old Pension Scheme) दिया है तो ऐसे में इन आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाकर वेतन वृद्धि भी जरूर करेगी। अब सरकार आउटसोर्स कर्मियों के दर्द को भी समझे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा,भरमौर ,पांगी में ट्राइबल आर्टिसन एम्पैनलमेंट मेले का होगा आयोजन-सहायक आयुक्त पीपी सिंह

उत्कृष्ट उत्पाद एवं स्थानीय उपज होगी सूचीबद्ध,    बिक्री के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तथा फेडरेशन के विक्रय केंद्रों में मिलेगा स्थान एएम नाथ ।चंबा, 19 जून :    जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवनिक एक्सीलेंस एकेडमी बसाल में भरें जाएंगे 2 पद, साक्षात्कार 28 को ऊना में

रोहित जसवाल।  ऊना, 25 जून। मैसर्ज शिवनिक एक्सीलेंस एकेडमी बसाल में पुरुष वर्ग के लिए टीचर-कम-काउंसलर और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के दो पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 28 जून को सुबह 10...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कई मायनों में ऐतिहासिक रहा विस का शीतकालीन सत्र : केवल पठानिया

धर्मशाला में सबसे लंबे सत्र का हुआ आयोजन, 35 बैठकें भी हुई पूर्ण कांगड़ा जिला के मिली करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात एएम नाथ। धर्मशाला :  उप मुख्यसचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल के निर्णय :उद्योग विभाग में खनन निरीक्षक के 12 पद, सहायक खनन निरीक्षक के 24 पद और खनन रक्षक के 38 पद भरने का भी निर्णय, मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना-2023 को स्वीकृति प्रदान

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों, बोर्डों, निगमों, स्थानीय निकायों इत्यादि के अन्तर्गत ग्रुप-सी के विभिन्न पदों की भर्ती...
Translate »
error: Content is protected !!