शिमला में पकड़ा 6.5 ग्राम चिट्टा, जांच पहुंची पंजाब; फाजिल्का से सप्लायर दबोचा

by

ढली पुलिस ने अजय कुमार को पकड़ा, मोहाली में आरोपी को नशा सप्लाई करने का आरोप; 2 दिन का रिमांड

शिमला । ढली पुलिस ने 6.5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामदगी के मामले की जांच में पंजाब के फाजिल्का से कथित मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने फाजिल्का क्षेत्र से हेरोइन हासिल कर मोहाली में मामले के एक आरोपी को सप्लाई की थी।

पुलिस के मुताबिक 28 अगस्त को भट्टाकुफर-ढली टनल मार्ग पर टैक्सी की तलाशी के दौरान सुन्नी निवासी 25 वर्षीय दुष्यंत वर्मा और कुल्लू के आनी निवासी 24 वर्षीय अक्षय शर्मा से 6.5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। जांच के दौरान नशे की सप्लाई के स्रोत का पता लगाया गया।

पुलिस के अनुसार फाजिल्का निवासी 24 वर्षीय अजय कुमार और अक्षय शर्मा के बीच 10,500 रुपये के लेन-देन तथा फोन संपर्क के साक्ष्य मिले। इसके आधार पर पुलिस टीम ने 14 सितंबर को फाजिल्का के गांव मोजेवाला, तहसील जलालाबाद से अजय कुमार को गिरफ्तार किया। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह के अनुसार 2026 में अब तक पुलिस ने 77 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय नशा तस्करी के 58 नेटवर्क पर कार्रवाई की है। पुलिस अब मामले में नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की कड़ियों की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने नशे के खात्मे, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, अनाधिकृत माइनिंग पर ठोस कदम उठाने की दी हिदायत

होशियारपुर, 25 मार्च: राजस्व, पुर्नवास व आपदा प्रबंधन, जल संसाधन और जल आपूर्ति और सैनीटेशन मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के युवाओं के पहले बैच को सरकार के प्रयासों से विदेश में प्राप्त हुए रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल प्रदेश सरकार की युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान करने की पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। आज इस योजना के अंतर्गत पांच युवाओं का पहला बैच अपनी...
article-image
पंजाब , समाचार

9 तस्कर ग्रिफ्तार, 22 किलोग्राम अफीम बरामद : पुलिस ने की सप्लाई लाइन ब्रेक – दिल्ली में यूके, यूएस, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के 5 विदेशी संगठन और 6 कस्टम अधिकारी नामजद

जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट की सीआईए स्टाफ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह के 9 सदस्यों को ग्रिफ्तार कर उनके पास से 22 किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीडीएम साई लॉ कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर : एलएलबी विद्यार्थियों को नालसा योजनाओं की दी जानकारी

एएम नाथ। नादौन, 6 अगस्त। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने कल्लर स्थित डीडीएम साई लॉ कॉलेज में एलएलबी विद्यार्थियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर में प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने...
Translate »
error: Content is protected !!