शिरोमणि अकाली दल के बंगा चौक में धरने के उपरांत बिखरे कचरे को आम आदमी पार्टी के वर्करों ने किया साफ

by
गढ़शंकर :  शिरोमणि अकाली दल बादल द्वारा शहर के बंगा चौक में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के खिलाफ किए गए धरना प्रदर्शन के उपरांत धरना स्थल पर चाय और पानी के खाली प्लास्टिक के ग्लासइधर-उधर बिखरे पड़े थे। जिसके चलते आसपास के दुकानदारों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। आम आदमी पार्टी के चरणजीत सिंह चन्नी और परमजीत सिंह बारापुर जब वहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने सड़क पर बिखरा कचरा देखा तो उन्होंने दुकानदारों की सहायता से बंगा चौक की सफाई  करके वहां से कचरा हटाया।
उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस तरह की पार्टियों को धरना प्रदर्शन से रोका जाए
और आज जो कारनामा अकाली दल के लोगों ने किया है। उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए।
जब इस संबंध में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह भूलेवाल राठा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि धरने के पश्चात पार्टी वर्करों की सफाई करने की ड्यूटी लगाई गई थी।उन्होंने कहा कि मैं पता करता हूं की सफाई क्यों नहीं की गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अगर माफी नहीं मांगी तो 11अप्रैल को डीटीएफ तीन मुंह वाले पुतले जलाएगी : शिक्षकों के खिलाफ इस्तेमाल की गई धमकी भरी भाषा के लिए बिन शर्ता माफीमांगें विधायक जौड़ामाजरा : डीटीएफ

गढ़शंकर 9 अप्रैल  :  स्कूल में कार्यों के उद्घाटन के दौरान आप विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा स्कूल अध्यापकों के प्रति इस्तेमाल किए गए अहंकारी और धमकी भरे शब्दों की निंदा करते हुए डेमोक्रेटिक...
article-image
पंजाब

फरीदकोट में गांव करीरवाली में गुटका साहिब की बेअदबी की घटना : पुलिस ने दर्ज किया केस

फरीदकोट । जिले के गांव करीरवाली में गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। इस मामले का पता सुबह गांव में सड़क पर बिखरे पड़े गुटका साहिब के पन्ने देख कर चला।...
article-image
पंजाब

चार साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माना : लॉ अफसर को सीबीआई की विशेष अदालत ने पंजाब के रिश्वत लेने का दोषी करार देते हुए सुनाया फैसला

चंड़ीगढ़ । लॉ अफसर को सीबीआई की विशेष अदालत ने पंजाब के रिश्वत लेने का दोषी करार देते हुए चार साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। लॉ अफसर...
article-image
पंजाब

पुलिस चौकी के पास विस्फोट : सहकारी सभा कार्यालय की खिड़कियां टूटी

संगरूर । कस्बा बादशाहपुर पुलिस चौकी के निकट एक शक्तिशाली विस्फोट से पुलिस चौकी के बगल में स्थित सहकारी सभा कार्यालय की खिड़कियां टूट गईं। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी पटियाला डॉ. नानक...
Translate »
error: Content is protected !!