शिरोमणि अकाली दल ने गढ़शंकर में अपने उम्मीदवार घोषित किए

by

गढ़शंकर : आज शिरोमणि अकाली दल द्वारा अपने पार्टी कार्यालय गढ़शकर में जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक स. सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस मौके पार्टी द्वारा विभिन्न वार्डों से 9 उम्मीदवारों का
ऐलान किया गया। इस मौके संबोधित करते स. सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने कहा  उन्होंने अपनी सरकार मौके गढ़शंकर के विकास के लिए कुल 67 करोड़ रुपए मंजूर करवाए थे जिनमें से पहली 19 करोड़ की किशत भी जारी करवा ली थी। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा शहर में शहर में बाईपास निकालने तहत सीवरेज, स्ट्रीट लाइटों तथा पार्कों को सुंदर बनाकर तथा शहर का सर्वपक्षीय विकास करना सदैव प्राथमिकता रही है। उन्होंने पंजाब की कांग्रेस सरकार पर झूठी कस्मे खाने, नौकरियों का झांसा देने व विकास की और ध्यान न देने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विकास के आधार पर उनके सभी उम्मीदवार भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। आज ऐलान किए उम्मीदवारों में वार्ड नंबर 2 से योगेश वालिया, वार्ड नंबर 3 से रुचिका महिरा, वार्ड नंबर 4 से अनीकेत सिंह, वार्ड नंबर 5 से पवन सिंह, वार्ड नंबर 7 से सुरिंदर पाल सिंह, वार्ड नंबर 8 से रनजीत कौर, वार्ड नंबर 9 से तेज कौर, वार्ड नंबर 12 से डा. कृष्ण सिंह बद्धन तथा वार्ड नंबर 13 से मनजीत कौर बद्धन ने नाम शामिल हैं। इस मौके पूर्व विधायक राठां के साथ तरलोक सिंह नागपाल, हरजीत सिंह भातपुर, हरप्रीत सिंह रिंकू बेदी व अन्य पार्टी पदाधिकारी हाजिर थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीजेपी-आरएसएस और भ्रष्ट कॉर्पोरेट घरानों के गठजोड़ को संसदीय और सार्वजनिक संघर्षों के माध्यम से देश से हटाना जरूरी – कॉमरेड सेखों

सीपीआईएम (एम) की प्रांतीय जत्थे का गढ़शंकर में क्रांतिकारी उत्साह के साथ स्वागत किया, कामरेड सेखों को 21 हजार रुपए की थैली भेंट की गढ़शंकर, 5 दिसम्बर : देश और पंजाब के आर्थिक, राजनीतिक...
article-image
पंजाब

बाहरी व्यक्तियों को सांय 6 बजे  चुनाव प्रचार खत्म होने के तुरंत बाद जिले से बाहर जाने के आदेश

मतदान खत्म होने के समय से 30 मिनट के बाद तक एग्जिट पोल को प्रकाशित या प्रसारित करने पर पूर्ण पाबंदी – – पंजाब विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट की ओर से...
article-image
पंजाब

संजीव अरोड़ा बने बिजली मंत्री : हरभजन ईटीओ से बिजली विभाग लिया वापस

मोहाली :  पंजाब मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया गया है। भगवंत मान सरकार ने मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ से बिजली विभाग वापस ले लिया है। उनकी जगह अब संजीव अरोड़ा को राज्य का नया...
Translate »
error: Content is protected !!