पूर्व सरकार को दोष देना गलत, राज्य आर्थिक रूप से बहुत बुरे दौर से गुजर रहा – बात को स्वीकार करना चाहिए कि हमारे बजट में किए गए प्रावधानों का एक बड़ा हिस्सा, लगभग 39-40 प्रतिशत पेंशन और वेतन में चला जाता – जयराम ठाकुर

by

 एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने के मामले पर राज्य की सुक्खू सरकार पर फिर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि हिमाचल प्रदेश में आबादी के अनुपात में किसी भी अन्य राज्य से अधिक कर्मचारी हैं।  इसलिए हमें इस बात को स्वीकार करना चाहिए कि हमारे बजट में किए गए प्रावधानों का एक बड़ा हिस्सा, लगभग 39-40 प्रतिशत पेंशन और वेतन में चला जाता है।

हर महीने 2000 करोड़ रुपये की देनदारी सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों की आती है। ऐसी स्थिति में आज 4 तारीख हो गई है लेकिन कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला, पेंशन नहीं मिली। हम इस स्थिति को देखें तो राज्य वास्तव में आर्थिक रूप से बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है और ऐसी स्थिति में सरकार के पास बहुत कम संसाधन हैं। कुछ ऐसे साधन हैं, जिनके माध्यम से राज्य को बाहर निकाला जा सकता है। जयराम ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री लगातार डीजल के दाम बढ़ा रहे हैं, सीमेंट के दाम बढ़ा रहे हैं, राशन के दाम बढ़ा रहे हैं और तमाम चीजों में बढ़ोतरी कर रहे हैं, बसों का किराया बढ़ा रहे हैं और टैक्सियों पर टैक्स लगा रहे हैं, मुझे लगता है कि इसका बोझ गरीब लोगों पर नहीं पड़ना चाहिए।                            मुझे लगता है कि आज की तारीख में जो भी कदम उठाने की जरूरत है, हमें उन क्षेत्रों की पहचान करनी चाहिए। जहां हम राजस्व बढ़ाने के लिए कदम उठा सकते हैं और फिजूलखर्ची को रोकने के लिए कदम उठा सकते हैं, उस दिशा में जाने की जरूरत है। लेकिन हकीकत यह है कि आज हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दृष्टि से स्थिति बहुत कठिन है और हिमाचल बिल्कुल संकट में है। कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू का पूर्व सरकार व केंद्र सरकार को दोष देना ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री आज आप हैं, आप जिम्मेदारी से नहीं बच सकते। आपकी जिम्मेदारी है कि प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों को समय पर वेतन व पेंशन मिले।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसपी गुरबिंदर सिंह ससपेंड : प्रधानमंत्री के 2022 में फिरोजपुर दौरे दौरान सुरक्षा में हुई चूक के मामले को लेकर बड़ी कारवाई

चंडीगढ़: प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक से जुड़े मामले में पंजाब सरकार ने बड़ी करवाई करते हुए बठिंडा के एसपी गुरबिंदर सिंह को सस्पेंड किया गया है। उन पर कर्तव्य में लापरवाही...
article-image
पंजाब

जोनल स्कूल गेम्स में एसबीएस स्कूल सदरपुर ने की शानदार जीत हासिल

गढ़शंकर : गढ़शंकर में आयोजित जोनल गेम्स में एसबीएस स्कूल सदरपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रिंसिपल जसप्रीत कौर ने बताया कि खो-खो (लड़कियां) के आयू वर्ग-17 के मुकाबले में दूसरा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केरल से कादियान, जिला गुरदासपुर तक 3,600 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा की अहमदिया मुस्लिम यूथ विंग इंडिया ने की शुरुआत :

होशियारपुर : दलजीत अजनोहा –   यात्रा के साइकिल सवार होशियारपुर के भुलवाड़ी स्थित सचदेवा स्टॉक के ऑफिस पहुंचे, जहां फिट बाइकर क्लब के अध्यक्ष श्री परमजीत सचदेवा जी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस...
article-image
पंजाब

पंजाब एंट्री पर फीस : इंटर-स्टेट माइनिंग ट्रकों पर लागू होगी एंट्री फीस…पारदर्शिता और पर्यावरण संरक्षण का बनेगा नया मॉडल

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य के खनन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय लिया है. मंत्रिमंडल ने अक्टूबर 2025 के मध्य में पंजाब माइनर...
Translate »
error: Content is protected !!