शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : गुणात्मक हो शिक्षा ताकि संस्कारवान बनें युवा: संजय रत्न

by

ज्वालामुखी/तलवाड़ा(राकेश शर्मा) : विधायक संजय रत्न ने कहा कि अच्छी शिक्षा और परिश्रम जीवन का सबसे बड़ा आधार है। जिससे जहां समाज में विशेष पहचान मिलती हैं, वहीं ऊँची उड़ान का सपना भी साकार होता है। यह उद्गार ज्वालामुखी के शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि शिक्षा का काफी प्रसार हो चुका है लेकिन अब शिक्षा की बेहतर गुणवत्ता को सुनिश्चित बनाना जरूरी है। जिसके लिए प्रदेश सरकार शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के सुधार व ढांचागत विकास पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने युवाओं को संस्कारवान बनाने में गुणात्मक शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा सिर्फ अकादमिक ज्ञान नहीं है, यह व्यक्ति के व्यक्तिगत और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य युवाओं को एक जिम्मेदार नागरिक बनाना है।
उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को संवारने में शिक्षक तथा अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे बच्चों में मेहनत, अनुशासन और विश्वास की भावना पैदा करें, ताकि वे जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकें। उन्होेंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की उच्च प्राथमिकता है। जिसके लिए प्रदेश सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने जा रही है जोकि सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होंगे।उन्होंने बच्चों से जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समय के महत्व को समझते हुए पूरे अनुशासन के साथ इसका सदुपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का भी आह्वान किया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर पूरी नजर रखने को कहा।इस अवसर पर स्कूल के एमडी मल्कीयत सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। जबकि प्रिंसिपल डा मुनीष राणा ने वार्षिक रिपोर्ट व अन्य गतिविधियों बारे जानकारी दी।इस अवसर पर स्कूल के एसडीएम डा संजीव कुमार, एडवोकेट सर्वेश रत्न, सत्यपाल शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग कर्म सिंह, सहायक अभियंता जल शक्ति प्यारे लाल, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग भरत भूषण तथा स्कूल के अध्यापक व स्टाफ,बच्चों के अभिभावक, स्थानीय गण्यमान्य लोग तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित : उपायुक्त ने अधिकारियों को विश्लेषण के पश्चात डाटा अपलोड करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के अन्तर्गत ज़िले में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बाल विकास , आधारभूत संरचना, वित्तीय समावेश एवं कौशल विकास से संबंधित मानक बिंदुओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रदेश वासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ्य होने की भी कामना की

चम्बा (ककीरा) , 28 अक्टूबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि महर्षि वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण की रचनाकर लोगों को कर्तव्य-प्रणायता एवं सत्य का मार्ग दिखलाया है । वे आज...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल के “अभिभाषण” के साथ हिमाचल विधानसभा से जानें “व्यवस्था परिवर्तन” के एक साल की “हाईलाइट”

एएम नाथ। शिमला :    हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा का पांचवां तथा वर्तमान सरकार का दूसरा बजट सत्र बुधवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राज्यपाल के विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल-स्पीति : उपचुनाव लड़ने का पूर्व विधायक रघुवीर सिंह ठाकुर ने किया एलान

 लाहौल-स्पीति :  6 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की घोषणा के बाद अब टिकट के तलबगार सक्रिय हो गए हैं। लाहौल-स्पीति जिले में भी कांग्रेस के रघुवीर सिंह ठाकुर मैदान में उतरने को बेताब हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!