शिव दयाला मंदिर कमेटी सिहुंता द्वारा लोहड़ी के उपलक्ष पर कार्यक्रम आयोजित : लोहड़ी का पर्व आपसी भाईचारे व प्रेम का प्रतीक – कुलदीप सिंह पठानिया

by
एम नाथ। चंबा( सिहुंता), 13 जनवरी :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज सिहुंता ने आज शिव दयाला मंदिर कमेटी सिहुंता द्वारा लोहड़ी के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोहड़ी का पर्व आपसी भाईचारे व प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व उत्तर भारत में मनाया जाना वाला प्रसिद्ध त्यौहार है, यह त्यौहार दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा और पंजाब में विशेष रुप से मनाया जाता है। यह उन्होंने यह भी कहा कि लोहड़ी का उत्सव सर्दियों के जाने का व वसंत ऋतु के आगमन का संकेत है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि त्यौहार हमारी संस्कृति के परिचायक हैं। मेले व त्यौहार स्थानीय लोगों के आपसी मेल मिलाप के साथ-साथ सामुदायिक व व्यापारिक रूप से भी लोगों की आकांक्षाओं व आवश्यकताओं को पूर्ण करते हैं और हमारी संस्कृति व परंपराओं को संजोय रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।
उन्होंने कमेटी को प्रोत्साहन के तौर पर 21 हजार देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज महाजन, प्रधान ग्राम पंचायत सिहुंता अनिल कुमार, उप प्रधान मदन उप प्रधान छलाड़ा पंचायत शमशेर राणा, मंदिर कमेटी प्रधान रिंकू मेहरा सहित मंदिर कमेटी के सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अटारी रेलवे स्टेशन पर पासपोर्ट और वीजा होना अनिवार्य

अमृतसर :  रतीय रेलवे को देश की जीवनरेखा माना जाता है, जहां रोजाना करोड़ों यात्री सफर करते हैं। भारत में लगभग 8500 रेलवे स्टेशन हैं, जहां बिना किसी परेशानी के टिकट खरीदे जा सकते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

60 हजार रुपये में बेच दिए थे 31 बकरे : विजिलेंस जांच की सिफारिश, नीलामी करवाने वाला कर्मचारी निलंबित

रोहित भदसाली । बिलासपुर :  प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ ट्रस्ट में बकरा नीलामी मामले में जांच के पहले ही दिन नीमाली करने वाले जूनियर असिस्टेंट मनोज कुमार को सस्पेंड कर दिया गया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं दिल्ली से किए यह 3 वायदे नहीं पूरा कर सका : केजरीवाल का कबूलनामा ! …. चुनाव में पड़ सकता है भारी

नई दिल्ली :  दिल्ली में 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पिछले पांच सालों में अपनी सरकार के प्रदर्शन पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरिपुर बस स्टैंड तथा देहरा में एचआरटीसी वर्कशाप का उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया निरीक्षण : राज्य के बस अड्डों को चरणबद्व तरीके के किया जाएगा विकसितः डिप्टी सीएम

धर्मशाला, 27 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को देहरा में एचआरटीसी वर्कशाप तथा हरिपुर में बस स्टैंड का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!