‘शिशु के लिए अमृत है मां का दूध’ : अनिल कुमार

by
हमीरपुर 02 अगस्त। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग ने झनियारी और बड़सर में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए। इनकी अध्यक्षता करते हुए विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जिला के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जन्म के बाद बच्चों के लिए मां का पहला गाढ़ा दूध अमृत के समान होता है। यह दूध बच्चांे को रोग प्रतिरोधक क्षमता और सही अनुपात में सही पोषक तत्व प्रदान करता है। अनिल कुमार ने बताया कि इस दूध में मां के एंटीबॉडीज होते हैं जो शिशुओं को मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली विकसित करने और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि स्तनपान करने वाले शिशुओं को कई अल्पकालिक और दीर्घकालिक बीमारियों और रोगों का खतरा कम होता है। स्तनपान करने वाले शिशुओं को नींद से जगाना अधिक आसान होता है, क्योंकि उन्हें अधिक बार भोजन की आवश्यकता होती है।
इस मौके पर वृत्त पर्यवेक्षक अनीता ने जिला कार्यक्रम अधिकारी और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इन जागरुकता कार्यक्रमों में स्थानीय महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मनप्रीत बादल को पकड़ने के लिए हिमाचल सहित 6 प्रदेशों में पंजाब पुलिस और विजिलेंस की रेड जारी : बठिंडा में गत दिनों मनप्रीत बादल के होने की मिली तो गाड़ी रोकने पर निकला उनका हमशक्ल

चंडीगढ़ : भाजपा नेता और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की तलाश में पंजाब पुलिस और विजिलेंस की विभिन्न टीमें ने हिमाचल प्रदेश सहित 6 बिभिन्न प्रदेशों में रेड कर रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंक ऑफ बड़ौदा ने आपदा राहत कोष में एक करोड़ रुपये का किया अंशदान

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आज यहां बैंक ऑफ बड़ौदा के महा-प्रबन्धक एवं अंचल प्रमुख चंडीगढ़ अंचल, सभयेक सिंह ने बैंक की ओर से आपदा राहत कोष के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के 96 फीसदी रूट घाटे में चल रहे – फिर भी निगम में न तो किसी कर्मचारी का वेतन बकाया और न ही पेंशन की राशि बकाया :मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल। धर्मशाला : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश की जीवन रेखा कही जाने वाली एचआरटीसी के सुचारू संचालन के लिए सभी लोगों, खासकर विपक्षी दल भाजपा का सहयोग मांगा है। उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ भव्य आगाज

मंत्री राजेश धर्माणी ने किया 5 दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ, देश भर से 30 टीमें ले रही हैं भाग घुमारवीं में पहली बार राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र के लिए गौरव की...
Translate »
error: Content is protected !!