शीतकालीन तैयारियों की समीक्षा को लेकर वर्चुअल बैठक आयोजित

by

एडीएम ने मुख्य सचिव को दी विस्तृत जानकारी

एएम नाथ। चम्बा :  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने शीत ऋतु के दौरान आवश्यक तैयारियों को लेकर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल समीक्षा बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उन्होंने बताया कि जिले में शीतकालीन परिस्थितियों के प्रभावी प्रबंधन के लिए उपमंडल स्तर पर आवश्यक बैठकों का आयोजन किया जा चुका है। उन्होंने सड़क, विद्युत, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं तथा दूरस्थ क्षेत्रों से संपर्क बनाए रखने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी भी बैठक में साझा की ।
एडीएम ने बताया कि जनजातीय उपमंडल पांगी में उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से राशन की आपूर्ति सुनिश्चित बना दी गई है, जबकि जनजातीय उपमंडल भरमौर में राशन आपूर्ति को शीघ्र सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों पर प्रतिबंध संबंधी निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके।
उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक मशीनरी और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। जिले के विभिन्न उपमंडलों में एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल-डीज़ल आदि की अतिरिक्त व्यवस्था के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
दूरसंचार व्यवस्था की जानकारी देते हुए अमित मैहरा ने कहा कि मॉनसून सीज़न के दौरान बाधित हुई संचार सेवाओं को ध्यान में रखते हुए सभी सेवा प्रदाता कंपनियों के प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है।
जिला नियंत्रक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कर्ण ठाकुर, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, उप मंडलीय प्रबंधक राज्य पथ परिवहन निगम शुगल सिंह, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश, वरिष्ठ अधिशासी अभियंता विद्युत प्रवेश ठाकुर, जल शक्ति राजेश गुप्ता, परियोजना अर्थशास्त्री जिला विकास कार्यालय विनोद कुमार, सहायक अभियंता जल शक्ति गौरव कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दसवीं कक्षा के बाद क्या करें बिषय पर सेमीनार का सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में किया आयोजन 

गढ़शंकर । सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में मुख्य अध्यापक सिंह की अध्यक्षता में गाइडेंस एवं कैरियर काउंसलर साइंस मास्टर अनुपम कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में नौंवीं एवं दसवीं कक्षा विद्यार्थियों को  ‘दसवीं कक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला पहुंची प्रियंका : रखेगी चुनाव नतीजों पर नजर

शिमला। विधानसभा चुनाव नतीजों पर नजर रखने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सटे छराबड़ा स्थित अपने घर पर पहुंच गई हैं। इससे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं बिल्कुल ठीक हूं, हम जीतेंगे या फिर मरेंगे. खनौरी बॉर्डर पर बोले किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल

किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन पर हैं. आमरण अनशन के 29वें दिन डल्लेवाल खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन के मंच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कंडाघाट में निर्माणाधीन अस्पताल भवन और खेल मैदान का किया निरीक्षण

एएम नाथ। कंडाघाट : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कल देर शाम सोलन से वापिस लौटते हुए कंडाघाट में निर्माणाधीन अस्पताल के भवन और खेल मैदान का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!