शीतला मंदिर के समीप रावी नदी पर बनेगा पूजा घाट : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

चौगान नंबर–1 तक प्रस्तावित लिफ्ट निर्माण को लेकर उपायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

एएम नाथ। चंबा, 25 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज चौगान नंबर–1 तक प्रस्तावित लिफ्ट निर्माण कार्य के संदर्भ में विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान तीन संभावित स्थलों बस स्टैंड, तत्त्वनी और कसकड़ा का बारीकी से अवलोकन किया गया। इस अवसर पर तकनीकी व्यवहार्यता, पहुंच मार्ग, सुरक्षा प्रबंध, भूमि की उपलब्धता तथा आमजन की सुविधा जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए यह आकलन किया गया कि किस स्थान से लिफ्ट निर्माण की अधिक उपयुक्त एवं व्यवहारिक संभावना है।
उपायुक्त ने बताया कि चौगान नंबर–1 तक लिफ्ट निर्माण के लिए एडीबी को एक विस्तृत प्राक्कलन (एस्टिमेट) तैयार कर प्रेषित किया जाएगा। इसके लिए विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण करने की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि विस्तृत तकनीकी मूल्यांकन कर शीघ्र व्यवहारिकता रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि सर्वोत्तम स्थल का चयन कर कार्य को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।
इस दौरान उपायुक्त ने शीतला मंदिर के समीप रावी नदी तट पर प्रस्तावित पूजा घाट स्थल का भी निरीक्षण किया।
इसके अलावा उपायुक्त ने भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए प्राचीन शीतला पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य का भी जायजा लिया और संबंधित विभाग को कार्य की गुणवत्ता तथा समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, अधिशाषी अभियंता जोगिंदर शर्मा, जितेंद्र शर्मा, मीत शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली निर्णायक विकास की राह पर, भविष्य की पीढ़ियों के लिए हो रहा सशक्त निर्माण : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 23 दिसंबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र आज निर्णायक विकास की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ भविष्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई बिलासपुर में “व्यासप्योर कैंटीन” का उपायुक्त ने किया शुभारंभ : उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन को मिलेगी नई दिशा

बिलासपुर, 06 नवम्बर: जिला बिलासपुर में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बिलासपुर परिसर में “व्यासप्योर कैंटीन”...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सत्ताधारी दिल्ली में लोगो को पानी मुहैया करवाने का प्रबंध करने की जगह अनशन पर : कांग्रेस अब आम आदमी पार्टी पर बीजेपी की तुलना में कहीं ज्यादा हमलावर

नई दिल्ली  :    दिल्ली में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। दूसरी ओर इसे लेकर सियासत भी जोरों से हो रही है। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी मार्लेना ने आरोप लगाया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनमोल बिश्नोई अब उगलेगा हर सच! कोर्ट से NIA को मिली 11 दिन की रिमांड

नई दिल्ली : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल अमेरिका से प्रत्यर्पण कर भारत लाया जा चुका है. इसके बाद NIA की टीम गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को लेकर पटियाला हाउस पहुंची, जहां 15...
Translate »
error: Content is protected !!