शुकदेव ऋषि की तपोस्थली में आयोजित होने वाला यह मेला देव आस्था एवं परम्परा का प्रमुख केन्द्र :

by
सुन्दरनगर में राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेले का भव्य आगाज, मुख्यमंत्री जी ने किया शुभारंभ

सुन्दरनगर  : मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने आज राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला, सुन्दरनगर का जवाहर पार्क में शुभारंभ किया। उन्होंने सुखदेव वाटिका से जवाहर पार्क, सुन्दरनगर तक निकाली गई शोभा यात्रा में भी भाग लिया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने सुन्दरनगर में 37 लाख रुपये की लागत से निर्मित महाराणा प्रताप स्मारक, 10 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से एमएलएसएम महाविद्यालय में क्लस्टर विश्वविद्यालय के भवन, 2 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छात्र के विज्ञान खण्ड, 5 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुन्दरनगर मंे दिव्यांग छात्रों के छात्रावास भवन तथा 8 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से सुन्दरनगर से पलाही वाया बीणा सड़क के सुधारीकरण का लोकार्पण किया। उन्होंने 31 करोड़ 79 लाख रुपये की जड़ोल-कांगू क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के लिए पेयजल आपूर्ति योजना का शिलान्यास भी किया।

मेलों की समृद्ध परंपरा में रियासतकाल से मनाए जा रहे सुकेत देवता मेले का प्रमुख स्थान :
मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर  ने जवाहर पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आयोजित होने वाले मेलों की समृद्ध परंपरा में रियासतकाल से मनाए जा रहे सुकेत देवता मेले का प्रमुख स्थान है। शुकदेव ऋषि की तपोस्थली में आयोजित होने वाला यह मेला देव आस्था एवं परम्परा का प्रमुख केन्द्र है। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान हैं, जिसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश में आयोजित होने वाले जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर के मेलों की अनुदान राशि में भी राज्य सरकार द्वारा ऐतिहासिक वृद्धि की गई है। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले मेलों की अनुदान राशि 30 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये, राज्य स्तर के मेलों की अनुदान राशि एक लाख रुपये से बढ़ाकर डेढ लाख रुपये और राष्ट्रीय स्तर के मेलों की अनुदान राशि को दो लाख रुपये से बढ़ाकर तीन लाख रुपये तथा अन्तरराष्ट्रीय स्तर के मेलों की अनुदान राशि को तीन लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया गया है।

वर्तमान राज्य सरकार ने सुन्दरनगर में किया अभूतपूर्व विकास :
वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में सुन्दरनगर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि निहरी एवं आस-पास के क्षेत्रों के लोगों की सुविधा के लिए 8 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय स्नातक महाविद्यालय के भवन के निर्माण के साथ-साथ निहरी में विकास खण्ड कार्यालय भी खोला गया है। उन्होंने कहा कि सुन्दरनगर शहर के लिए लगभग 23 करोड़ रुपये तथा डैहर व इसके साथ के क्षेत्रों के लिए 26 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल योजनाओं का विकास कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि 12 करोड़ रुपये की लागत से सुन्दरनगर में मातृृ-शिशु स्वास्थ्य केन्द्र लोगों को समर्पित किया गया है जबकि 10 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से चतरोखड़ी में पार्किंग परिसर का निर्माण किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों की लम्बित मांग पूर्ण की गई है।

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने की अहम घोषणाएं :
राजकीय उच्च विद्यालय मंझखेतर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय माध्यमिक विद्यालय चुरूढ़, बायला तथा पंजोलठ को राजकीय उच्च विद्यालय तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय गाहर को राजकीय माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने गांव बंदली में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा गांव बीणा में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल पुराना बाजार को स्तरोन्नत कर 10 बिस्तर क्षमता का अस्पताल करने तथा नगर परिषद् सुन्दरनगर को कूड़ा-कर्कट के निष्पादन के लिए वाहन उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेसी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चाय का डोहरा में विज्ञान की कक्षाएं आरम्भ करने की घोषणा भी की।

विधायक राकेश जम्वाल ने मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया तथा सुन्दरनगर क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित हुआ है। सरकार का यह सेवाकाल सम्पूर्ण प्रदेश के अभूतपूर्व विकास का गवाह बना है। जन कल्याण को सर्वाेच्च अधिमान देते हुए सरकार ने नई सोच और मजबूत इरादों के साथ अनेक महत्वकांक्षी योजनाएं व कार्यक्रम आरंभ किए हैं, जिनका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है। उन्होंने सुन्दरनगर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों की भी विस्तृत जानकारी दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पिकअप जीप से शराब की 75 पेटियां बरामद : आरोपी चालक गिरफ्तार

एएम नाथ।  चम्बा :    जिले के प्रवेशद्वार तुनुहट्टी में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप जीप से देसी शराब की 75 पेटियां बरामद की हैं। आरोपी चालक को मौके पर ही गिरफ्तार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तेज बरसाती पानी में बह गई जीप : 2 युवकों की जान बाल बाल बची

मोहाली। रविवार को हुई तेज बरसात के दौरान जयंती की राव नदी के तेज बहाव में एक आफ-रोडिंग के लिए माडिफाइड जीप बह गई और तीन पलटियां खाकर आगे जाकर फंस गई। जीप को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा ज़िला ने आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम में देशभर में प्राप्त किया प्रथम स्थान

स्वास्थ्य एवं पोषण में ज़िला चंबा ने अर्जित की एक और उपलब्धि उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नीति आयोग से ज़िला को अब तक मिली 22 करोड़ की प्रोत्साहन राशि : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा...
हिमाचल प्रदेश

भतीजी की दुष्कर्म के बाद चाचा ने हत्या कर दी :आरोपी चाचा को गिरफ्तार

शिमला: हिमाचल के शिमला में एक चाचा ने अपनी भतीजी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!