शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने तारीफ की : शनिवार को वह एलजी के साथ खड़े आए नजर

by

नई दिल्ली : बेशक दिल्ली में आप और कांग्रेस गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन इससे पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित इससे खुश नहीं लगते। शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की तो शनिवार को वह एलजी वीके सक्सेना के साथ खड़े नजर आए।  दीक्षित ने कहा कि पहले दिल्ली के लोग विकास के लिए वोट डालते थे, लेकिन अब लालच के लिए वोट करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने आप द्वारा एलजी पर धीमी वोटिंग कराने संबंधी लगाए गए आरोपों पर भी उनका बचाव किया। उन्हाेंने कहा कि वोटिंग धीमी हो या तेज होना चुनाव की रणनीति पर निर्भर करता है।

तासीर हमेशा बदलती रहती  :  संदीप दीक्षित ने कहा, ”तासीर तो हमेशा बदलती रहती है, दिल्ली में कभी किसी तीसरी पार्टी के लिए कोई गुंजाइश नहीं थी, लेकिन आज दिल्ली में वह भी है। दिल्ली में हमेशा कांग्रेस और भाजपा के बीच खींचतान बनी रहती थी, लेकिन वो तासीर भी बदली और तीसरी पार्टी आ गई। इसी तरह दिल्ली के मतदाताओं की प्रोफाइल भी बदल गई, दिल्ली पहले हमेशा विकास पर वोट करती थी, कभी लालच पर वोट नहीं करती थी, लेकिन अब दिल्ली लालच पर वोट करती है, विकास पर वोट नहीं करती।

उंगली उठाने का कोई मतलब नहीं :  संदीप ने मतदान के तेज या धीमे होने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, ”ये चुनाव की रणनीति होती है, आपके जो पोलिंग एजेंट होते हैं, उन पर बहुत कुछ निर्भर करता है। अगर आपके पोलिंग एजेंट मुस्तैदी से बैठेंगे तो तेजी से वोटिंग होती है। इसमें किसी और पर उंगली उठाने का कोई मतलब नहीं है। ये चुनाव की रणनीति की बातें हैं।”

एलजी साहब ने जो कहा, वो सही है :  ”जैसे मैं अभी एक बूथ पर गया था, वहां भाजपा का जो पोलिंग एजेंट था वो सरकारी एजेंटों के साथ बैठा हुआ था, जिससे मतदान धीमा हो रहा था। हमने उसको अलग करवाया। इसके बाद सरकारी ने अलग काम शुरू किया, पार्टी के पोलिंग एजेंट्स अलग हो गए, अपने आप मतदान तेज हो गया। इसलिए मैं मानूंगा कि एलजी साहब ने जो कहा है कि वो सही है कि इसे लेकर कोई शिकायत ना करे। हमारे जो पोलिंग एजेंट होते हैं, बाहर उनके रिलिवर होते हैं, उनके पास बहुत अधिकार होते हैं। अगर किसी भी कारण से पोलिंग धीमी हो रही हो, चाहे रणनीति के तहत धीमी कर रहे हों या ऐसे ही धीमी हो रही हो तो वे उसे तेज करवा सकते हैं।”

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हाइपर टैंशन के प्रति जागरुकता अत्यंत जरुरी है : डा. रघुवीर

गढ़शंकर । सीनियर मैडिकल अधिकारी प्राइमरी हेल्थ सैंटर डा. रघुवीर सिंह के नेतृत्व में विश्व हाइपर टैंशन दिवस पर जागरुकता सैमिनार हुआ। डा. रघुवीर ने बताया कि हाइपर टैंशन को हाई ब्लड प्रेशर कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार को घेरते हुए कहा प्रदेश की 22 लाख बहनें, 1500 ₹ की आस लगाए बैठी : रश्मिधर सूद

शिमला : कांग्रेस की दस गारंटियों में महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने की गारंटी पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने मुख्यमन्त्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को घेरते हुए कहा कि आज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गग्गी की हत्या के बाद अब बब्बी राणा गैंग और बचित्र गैंग की ओर से बदला लेने की दी चेतावनी

ऊना :  बसाल में रविवार को राकेश उर्फ गग्गी की हत्या किए जाने के मामले में पहले वेंकट गर्ग गैंग ने वारदात की जिम्मेदारी ली, अब सोशल मीडिया पर बब्बी राणा गैंग और बचित्र...
article-image
पंजाब

पत्रकारिता में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर डाक्टर दलजीत सिंह अजनोहा को विशेष सम्मान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देकर डाॅ. दलजीत सिंह अजनोहा ने पत्रकारिता में पीएचडी कर समाज में एक मिसाल कायम की है। उनकी इस महान उपलब्धि को देखते हुए गांव...
Translate »
error: Content is protected !!