शैक्षणिक भ्रमण पर विदेश जाने वाले शिक्षकों के लिए नियम बनेंगे : विद्यार्थियों को भी अगले साल सेमौका

by

एएम नाथ। शिमला :  शैक्षणिक भ्रमण पर विदेश जाने वाले शिक्षकों के लिए नए नियम बनेंगे। हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर शिक्षा विभाग ने इस बाबत कसरत शुरू कर दी है। इसी वर्ष दो चरणों में विभिन्न श्रेणियों के 100-100 शिक्षक सिंगापुर भेजे गए थे। शिक्षकों के चयन पर खूब सवाल भी उठे। ऐसे में अगले वर्ष किस आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाना है, इसको लेकर नियम तैयार किए जा रहे हैं। शिक्षा सचिव इन नियमों को अंतिम रूप देकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की मंजूरी को भेजेंगे।

शिक्षकों को उनके शिक्षण कौशल में सुधार के लिए एक्सपोजर विजिट पर विदेश भेजा जाता है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिन शिक्षकों ने शिक्षा के स्तर को मजबूत करने में पहले योगदान किया है। जिनका प्रदर्शन अन्य शिक्षकों के मुकाबले बेहतर रहेगा, उन्हें ही विदेश भेजने की सिफारिश की जाएगी। इसके अलावा कई अन्य नियम भी तैयार किए जा रहे हैं। उच्च अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर विदेश जाने की जुगत बैठाने वालों के नाम पर विचार भी नहीं किया जाएगा। तय नियमों पर खरा उतरने वाले शिक्षकों को ही प्राथमिकता मिलेगी।

विद्यार्थियों के लिए एक्सपोजर विजिट पर  मौका :  प्रदेश के विद्यार्थियों को भी अब एक्सपोजर विजिट पर विदेश भेजा जाएगा। शिक्षकों की तर्ज पर अब विद्यार्थियों के लिए भी इस व्यवस्था को शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर शिक्षा विभाग इस बाबत प्रस्ताव बनाने में जुट गया है। शिक्षा विभाग दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्रों को हर साल देश के विभिन्न हिस्सों और विदेश में एक्सपोजर विजिट पर भेजेगा। एक्सपोजर विजिट पर मेधावी छात्रों को भेजने के लिए भी मापदंड तैयार किए जाएंगे। दसवीं और बारहवीं कक्षा से 20-20 छात्रों को भेजा जाएगा। इसके अलावा खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, एनसीसी, एनएसएस और भारत स्काउट एंड गाइड से 10 छात्रों का चयन एक्सपोजर विजिट के लिए किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पधर में एसडीएम सुरजीत सिंह ने फहराया तिरंगा : पुलिस, होमगार्ड तथा एनसीसी, एनएसएस की टुकडियों ने प्रस्तुत किया भव्य मार्च पास्ट, एसडीएम ने ली सलामी

पधर 26 जनवरी : उपमंडल पधर का 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर के प्रांगण में बड़े धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजिंदर राणा ने सुक्खू सरकार पर फोड़ा लेटर बम : नाराज कांग्रेसएमएलए राणा ने फिर अपनी ही सरकार को घेरा

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश कैबिनेट में मंत्रीपद ना मिलने से नाराज कांग्रेस के सीनियर नेता राजेंद्र राणा  लगातार सुक्खू सरकार पर अटैक कर रहे हैं। जिसके चलते अब अब राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डेरा बाबा रूद्रानंद में श्रद्धालुओं हेतू सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होगी – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

डेरे में नवनिर्मित लंगर शेड का किया शुभारंभ ऊना, 22 नवम्बर – डेरा बाबा रूद्रानंद बसाल में आने वाले श्रद्धालुओं को लंगर की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राखी बांधने का सही समय क्या है? रक्षाबंधन पर 7 घंटे 39 मिनट तक भद्रा का साया

इस साल रक्षाबंधन का त्योहार कई शुभ संयोगों में पड़ा है. रक्षाबंधन के दिन सावन सोमवार है और श्रावण पूर्णिमा भी है. रक्षाबंधन पर ये दो महत्वपूर्ण व्रत हैं. इस बार रक्षाबंधन 19 अगस्त...
Translate »
error: Content is protected !!