शैक्षणिक सत्र 2027-27 के लिए अंडर-14 खेल कलेंडर जारी : शैक्षणिक सत्र 2027-27 के लिए अंडर-14 खेल कलेंडर जारी

by

एएम नाथ । धर्मशाला, 27 अगस्त: जिला कांगड़ा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडर-14 लड़के-लड़कियों के खेल टूर्नामेंट का खेल कैलेंडर जारी कर दिया गया है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलविंदर सिंह गुलेरिया ने बताया कि खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 31 अगस्त से 2 सितंबर तक जिला के 23 शिक्षा खंडों के अंतर्गत आने वाले स्कूलों की विभिन्न स्थलों पर आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में खो-खो, वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन तथा चौस की स्पर्धाएं करवाई जाएंगी। इसके उपरांत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न विद्यालयों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।
जिला स्तरीय लड़कों की मेजर खेल प्रतियोगिताएं 9 से 11 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रागपुर में होंगी। इनमें हैंडबाल, हॉकी, बास्केटबाल, कुश्ती तथा फुटबाल की स्पर्धाएं शामिल हैं। वहीं, लड़कों की माइनर खेल प्रतियोगिताएं कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबाल तथा बॉक्सिंग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहरा में आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय माइनर लड़कियों की प्रतियोगिताएं 15 से 17 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घमरूर में होंगी। इनमें कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन तथा वॉलीबाल की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
इसके अतिरिक्त अंडर-14 लड़के-लड़कियों की एथलेटिक्स, चौस, योगा, जूडो, ताइक्वांडो, कुराश तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं 19 से 22 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडवाड़ी में आयोजित होंगी। प्रतियोगिताओं के पहले दो दिन लड़कों तथा अगले दो दिन लड़कियों की स्पर्धाएं करवाई जाएंगी।
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने बताया कि प्रत्येक टीम के लिए प्रतियोगिता से एक दिन पहले आयोजन स्थल पर पहुंचकर अपनी प्रविष्टि करवाना अनिवार्य होगा। उन्होंने संबंधित विद्यालयों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला की 3306 जरूरतमंद महिलाओं को मिला संबल : असहाय मातृ संबल योजना के तहत एक करोड़ 45 लाख की मिली मदद — डीसी डा. निपुण जिंदल

योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए उठाएं कदम: डीसी धर्मशाला, 25 सितंबर। मदर टैरेसा असहाय मातृ संबल योजना जरूरतमंद महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11 जुलाई तक जिला चंबा में बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान : उपायुक्त

चंबा, 10 जुलाई :जिला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन ने 11 जुलाई तक जिला के समस्त सरकारी व गैर-सरकारी शिक्षण संस्थान, कॉलेज, आईटीआई, व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंचकूला सामूहिक सुसाइड केस : कांपते हुए प्रवीण मित्तल बता गए क्यों पूरी फैमिली ने चुनी मौत, कार में मिले थे 6 शव

पंचकूला ।  पंचकूला में सोमवार देर रात कार में परिवार के 7 लोगों के जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस को कार से दो पन्नों का सुसाइड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून को लेकर सभी विभाग रहें सतर्क, 14 जून को कोटरोपी में बचाव व राहत कार्यों को लेकर मॉक अभ्यास किया जाएगा – एसडीएम पधर

पधर, 11 जून :  एसडीएम कार्यालय पद्घर में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर एसडीएम सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया l बैठक में मानसून सीजन में आपदा से निपटने...
Translate »
error: Content is protected !!