शोंगटोंग-कड़छम परियोजना का पावर हाउस 80% पूरा, 2027 में शुरू होने की उम्मीद : सतलुज पर 450 मेगावाट की परियोजना से प्रदेश को मिलेगा 900 करोड़ वार्षिक राजस्व

by

स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने की दिशा में हिमाचल सरकार का बड़ा कदम

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में सतलुज नदी पर निर्माणाधीन 450 मेगावाट क्षमता वाली शोंगटोंग-कड़छम जलविद्युत परियोजना का पावर हाउस निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि परियोजना के मार्च-अप्रैल 2027 तक शुरू होने की संभावना है। इसके चालू होने के बाद राज्य की ऊर्जा उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और प्रदेश को आर्थिक रूप से भी बड़ा लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस जलविद्युत परियोजना से प्रतिवर्ष लगभग 1,579 मिलियन यूनिट स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल बिजली का उत्पादन होगा। इससे न केवल प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों को मजबूती मिलेगी, बल्कि हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के राष्ट्रीय लक्ष्य में भी हिमाचल प्रदेश महत्वपूर्ण योगदान देगा। परियोजना से राज्य सरकार को प्रतिवर्ष लगभग 900 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है, जिससे विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समयबद्ध तरीके से परियोजनाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। बेहतर प्रबंधन, प्रभावी निगरानी और जनहितकारी नीतियों के माध्यम से ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत बनाया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य जलविद्युत क्षमता का अधिकतम उपयोग करते हुए प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित करना और आर्थिक विकास को गति देना है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि शोंगटोंग-कड़छम जलविद्युत परियोजना के निर्धारित समय में पूरा होने से हिमाचल प्रदेश की ऊर्जा क्षेत्र में स्थिति और मजबूत होगी। साथ ही प्रदेश को दीर्घकालिक राजस्व प्राप्त होगा, जिससे आधारभूत ढांचे, जनकल्याणकारी योजनाओं और समग्र विकास को और अधिक बल मिलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूचियों के पुनः निरीक्षण के लिए नियुक्त किये निरीक्षण अधिकारी

शिमला, 19 सितम्बर – जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी नारकण्डा, छोहारा, जुब्बल, ठियोग, रामपुर, मशोबरा व बसंतपुर...
हिमाचल प्रदेश

जेएनवी में छठी कक्षा हेतू फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि 10 अगस्त

ऊना, 20 जून – जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला में कक्षा छठी की 80 सीटों के लिए परीक्षा 20 जनवरी, 2024 को जिला के विभिन्न खंडों में आयोजित होगी। यह जानकारी देते हुए जेएनवी के...
article-image
दिल्ली , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुझे निशाना बनाने के बजाय आरडीजी मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मिलें भाजपा नेता : मुख्यमंत्री सुक्खू

पी. चिदंबरम ने आरडीजी मुद्दे को उचित मंच पर उठाने का आश्वासन दिया एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दिल्ली से शिमला लौटने के उपरान्त मीडिया से बातचीत करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनकल्याणकारी योजनाओं बारे लोगों को गीत, संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया

ऊना: 11 जुलाई: सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के संबंद्ध कलाकारों ने प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ संचालित की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं बारे लोगों को गीत, संगीत व नुक्कड़ नाटक...
Translate »
error: Content is protected !!