श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष्य पर निकाली कलश यात्रा : प्राचीन हनुमान मंदिर झाड़माजरी में 9 दिवसीय भागवत कथा का आयोजन

by

बद्दी 9 फरवरी (तारा) : महाशिवरात्रि एवं शनि नवग्रह मंदिर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर प्राचीन हनुमान मंदिर झाड़माजरी में श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का प्रारंभ हुआ । सर्वप्रथम ग्रामीणों द्वारा यह भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया जो झाड़माजरी मंदिर से होते हुए झाड़माजरी बाजार, प्लांखवाला, डोगरावाला होते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंची। जानकारी देते हुए हनुमान मंदिर सेवा दल के प्रधान हरबंस ठाकुर ने बताया कि भागवत कथा में आचार्य सुंदर मिश्रा एवं यज्ञ आचार्य अनिल पांडे 9 दिन तक लोगों को अपने प्रवचनों से निहाल करेंगे। सोमवार को कथावाचक आचार्य सुंदर मिश्रा ने भागवत कथा के महत्व को समझाते हुए कहा की कलयुग में साक्षात भगवान भागवत कथा में उपस्थित होते हैं ।इसके सुनने मात्र से ही लोगों के अनेक कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने लोगों को कलश यात्रा का महत्व समझाते हुए कहा कि जहां-जहां कलश यात्रा का प्रवास होता है वहां से बुरी आत्माओं का अंत हो जाता है। इस मौके पर रमेश मेशू,जैसलमेर चंदेल, जोगिंदर ठाकुर, भाग सिंह धीमान, महेंद्र सिंह धीमान ,विशाल सिंह धीमान, जितेंद्र दीवान, सोहनलाल, दीवान, प्रिंस ,मुकेश हनी ,धीमान, तृप्ता देवी ,आंटी देवी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन: 9 बद्दी
श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष्य पर कलश यात्रा निकालते स्थानीय लोग

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

13 साल की बच्ची से दुष्कर्म : 65 साल के बुजुर्ग पर आरोप लगे, गिरफ्तार

ऊना: गगरेट उपमंडल में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के 65 साल के बुजुर्ग पर आरोप लगे हैं। जिसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। गगरेट थाना में बच्ची के परिजनों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहले लाखों करोड़ों के घोटाले होते थे अब मोदी सरकार लाखों करोड़ के उद्घाटन और शिलान्यास कर रही है : जयराम  ठाकुर

कश्मीर से कन्याकुमारी तक नरेंद्र मोदी को मिल रहा है अपार जनसमर्थन ,   डॉक्टरों के मुद्दे को सुलझाए सरकार इलाज के लिए भटक रहे हैं प्रदेश के लोग श्री चिंतपूर्णी माता शक्तिपीठ में 25...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोगा सेक्स स्कैंडल : 4 पूर्व पुलिस अफसरों में से 3 को 5-5 तो 1 को 8 साल की सजा, सजा के साथ कोर्ट ने दो-दो लाख रुपये जुर्माना – अकाली नेता मक्खन और सुखराज सभी आरोपों से बरी

 मोहाली :  18 साल पुराने मोगा सेक्स स्कैंडल मामले में मोहाली स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 4 पुलिस अधिकारियों को 5-5 साल की सजा सुनाई है। इनमें तत्कालीन एसएसपी दविंदर सिंह गरचा, पूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थुनाग में निःशुल्क जांच एवं उपचार शिविर लगाने के लिए आयोजकों का आभार : जयराम ठाकुर

थुनाग में जांचा 400 का स्वास्थ्य, सेतु वेलफेयर ट्रस्ट ने लगाया शिविर जंजैहली में अगले रविवार को लगेगा ऐसा ही कैम्प एएम नाथ। मंडी :  आपदाग्रस्त थुनाग में रविवार को सेतु वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!