13 साल की बच्ची से दुष्कर्म : 65 साल के बुजुर्ग पर आरोप लगे, गिरफ्तार

by

ऊना: गगरेट उपमंडल में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के 65 साल के बुजुर्ग पर आरोप लगे हैं। जिसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। गगरेट थाना में बच्ची के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। मेडिकल में रेप की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि बच्ची के पेट में लगभग 6 महीने से दर्द था। परिजन इलाज करा रहे थे, लेकिन गुरुवार शाम को फिर से दर्द उठने पर जांच कराई गई तो दुष्कर्म होने की बात का खुलासा हुआ। डॉक्टर के खुलासे के बाद परिजनों ने पीड़ित बच्ची से पूछताछ करके मामले की जानकारी ली, जिसमें मकान मालिक द्वारा गंदी हरकत किए जाने की बात सामने आई। एसपी ने बताया कि बच्ची का परिवार किराये पर रहता है। बच्ची ने मां-बाप को बताया कि जुलाई 2022 में जब वह बाथरूम में नहा रही थी तो आरोपी बाथरूम का दरवाजा खोलकर बाथरूम में घुस आया। उसने उसके साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर वह डरा धमकाकर चला गया। वह बोला अगर इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार देगा। इससे वह काफी डर गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन जिला के में एल.आर. संस्थान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन : डॉ० जगदीश चंद नेगी ने उपस्थित समस्त विद्यार्थियों को एक-एक वोट के महत्व के बारे में किया जागरूक

सोलन, 03 अप्रैल। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत सोलन जिला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज एल.आर. संस्थान ओच्छघाट में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम समाचार ऐप करें डाउनलोड, सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों की पाएं जानकारी : डीपीआरओ खेम चौहान

 एएम नाथ। चंबा 7 फरवरी :    हिम समाचार ऐप पर अब सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं मुख्य मंत्री के प्रवास कार्यक्रम की प्रतिदिन अपडेट जारी की जा रही है। जिला लोक संपर्क अधिकारी खेम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सालगिरह पर बधाई : भाग सिंह अटवाल और सतविंदर कौर अटवाल को

गढ़शंकर । सामाजिक कार्यकर्ता भाग सिंह अटवाल और सतविंदर कौर अटवाल निवासी नैनवा को 37वीं शादी की सालगिरह पर सतलुज ब्यास टाईम्स की और से बधाई। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

शक्ति जन सुवधिा केन्द्र की तर्ज पर नए आउटलेट खोलने को लेकर डीसी ने किया विभिन्न स्थानों का निरीक्षण

ऊना – शक्ति जन सुविधा केन्द्र बौल का माॅडल कामयाब रहा है जहां पिछले दो माह में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लगभग 45 हजार रुपये मूल्य के उत्पादों की बिक्री हुई है।...
Translate »
error: Content is protected !!