श्री अमृतसर साहिब व तलवंडी साबो के दर्शन करेंगे श्रद्धालु : डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के अंतर्गत गढ़शंकर से जत्था किया रवाना

by

गढ़शंकर,  12 जनवरी :  मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के अंतर्गत आज डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने श्री अमृतसर साहिब व तलवंडी साबो के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के जत्थे को रवाना किया। गढ़शंकर से श्रद्धालुओं की बस को रवाना करने के मौके पर डिप्टी स्पीकर ने देश-विदेश में बस रहे पंजाबियों को लोहड़ी व माघी के त्यौहार की मुबारकबाद दी। उन्होंने बताया कि दर्शनों के लिए जा रहे इस जत्थे में बीत इलाके के गांवों के श्रद्धालु शामिल है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के शुरु होने से पंजाब वासियों को देश भर में अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए जाने के लिए सफर की सुविधा नि:शुल्क मिली है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का खर्चा पंजाब सरकार कर रही है, जिसमें उनके आने-जाने, ठहरे व खाने-पीने का सारा खर्चा शामिल है। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्रा करने के साथ लोगों को आध्यात्मिक तौर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं के लिए आरामदायक बसें, ठहरने के लिए सराए व यात्रा के दौरान जरुरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि ऐसा उन लोगों को ध्यन में रख कर किया गया है, जो जीवन की जरुरी व्यस्तताओं के कारण तीर्थ यात्रा करने से वंचित रह गए थे या उनके मन की इच्छा थी कि हम धार्मिक स्थानों के दर्शन करें। उन्होंने कहा कि अधिक आयु व आर्थिक तंगी के कारण पंजाब व भारत के प्रमुख धार्मिक स्थानों के दर्शन करने से वंचित लोगों के लिए मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम वरदान सिद्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की इस विशेष योजना के लिए वित्तिय वर्ष 2023-24 के दौरान 40 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। इस मौके पर ओ.एस.डी चरनजीत सिंह चन्नी, संजीव सिंह भवानीपुर, व हरजिंदर सिंह धंजल के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला आया सामने : पुलिस कमिश्नर का सुरक्षा में सेंधमारी से इनकार

हुबली : कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। पीएम मोदी हुबली में रोड शो कर रहे थे। इस के दौरान एक युवक पीएम मोदी का सुरक्षा...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब यूनिवर्सिटी में एबीवीपी के कार्यक्रम में संघ नेता के पहुंचने पर हंगामा …दर्जनों छात्र हिरासत में

चंडीगढ़, 09 मार्च । पंजाब विश्वविद्यालय में सोमवार को श्री गुरू तेग बहादुर जी के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक के वरिष्ठ पदाधिकारी को बुलाए जाने पर हंगामा हो गया। यहां...
article-image
पंजाब , समाचार

कनाडा में पंजाबी छात्र करनवीर सिंह का कत्ल, परिवार सदमे में

एडमिंटन (ब्यूरो) : कनाडा के एडमिंटन में 16 वर्षीय भारतीय मूल के विद्यार्थी करनवीर सिंह सहोता का विद्यार्थियों के एक समूह द्वारा तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। हमले के बाद करनवीर को...
article-image
पंजाब

सोने की अंगूठी के लिए काट दी उंगली : सो रहे बुजुर्ग पर हमला, तीन जगह से काट डाली बाजू

अमृतसर : अमृतसर में लूट की बड़ी वारदात हुई है। यहां लुटेरों ने घर पर सो रहे बुजुर्ग व्यक्ति पर लूट के इरादे से हमला कर दिया। बदमाशों ने बुजुर्ग को बड़ी बेरहमी मार...
Translate »
error: Content is protected !!