श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा हल्के का सर्वपक्षीय विकास मुख्य उद्देश्य: सांसद तिवार

by
अलग-अलग गांवों में बांटे विकास कार्यों के चैक
बलाचौर : श्री आनंदपुर शहर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि लोकसभा हलके का सर्वपक्षीय विकास उनका मुख्य उद्देश्य है और इसके लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। वह बलाचौर विधानसभा क्षेत्र के अधीन आते अलग-अलग गांवों में विकास कार्यों के लिए ग्रांटों के चेक बांटने के अवसर पर उपस्थिति को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर सांसद तिवारी ने अपने संसदीय कोटे से जारी गांव कंगना बेट में सरकारी एलिमेंट्री स्कूल की इमारत के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये; गांव मालेवाल में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कमरे के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये; गांव मझोट में सोलर लाइट लगाने के लिए 3 लाख रुपये व गांव आसरों में शेड के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये की ग्रांट के चेक बांटे।
सांसद तिवारी ने कहा कि हल्के का सर्वपक्षीय विकास उनका प्रमुख उद्देश्य है, ताकि लोगों को अच्छी व बेहतरीन सुविधाएं मिल सकें। इससे पहले प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान भी हर स्तर पर विकास कार्य हुए थे। चाहे वो सड़कों का निर्माण हो, अस्पतालों को अपग्रेड करना, स्कूलों को अपग्रेड करना आदि हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा विकास की राजनीति पर विश्वास करती है।
पूर्व विधायक दर्शन लाल मंगूपुर ने हल्के के सांसद तिवारी का बलाचौर के विकास के लिए फंड जारी करने पर धन्यवाद किया, जिनके प्रयासों से लोगों की कई मूलभूत जरुरतें पूरी हुई हैं।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, रजिन्दर सिंह छिंदी, मदन लाल हकला, हरजीत जंडाली चेयरमैन मार्केट कमेटी, धर्मपाल चेयरमैन, हीरा खेपड़, नवीन चौधरी, दर्शन लाल सरपंच, सतपाल भूंबला, चौधरी राम प्रकाश, विजय राणा सरपंच, अवतार सिंह सरपंच, जसबीर सिंह सरपंच भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

1 साल जेल में रहेंगे : नवजोत सिद्धू ने पटियाला की अदालत में किया आत्मसमर्पण

पटियाला :  पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को आत्मसमर्पण के लिए कुछ सप्ताह की मोहलत देने की मांग संबंधी याचिका उच्चतम न्यायालय की ओर से आज ठुकराए जाने के बाद श्री...
article-image
पंजाब

पंजाब के जालंधर में ऐतिहासिक कृत्रिम अंग वितरण शिविर — दिव्यांगजनों को मिला नया जीवन, सम्मान और आत्मनिर्भरता”

होशियारपुर/जालंधर/दलजीत अजनोहा : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब प्रदेश द्वारा आयोजित दिनांक 22-23 जुलाई, दो दिवसीय विशाल कृत्रिम अंग वितरण शिविर ने पंजाब के सामाजिक सेवा इतिहास में एक नई मिसाल कायम की। रेड...
article-image
पंजाब

करवाती थी देह व्यापार का धंधा, अड्डे पर नशा भी होता था सप्लाई; अब फंसी

जालंधर :  जालंधर जिले के मकसूदां में बीते दिन पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी की थी। इस मामले में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को नामजद कर लिया है। आरोपितों को...
article-image
पंजाब

भाजपा शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन संभावना के कयास तेज : भाजपा के पंजाब प्रभारी ने गठबंधन को लेकर सवाल पर कहा है कि संभावनाएं हैं और कुछ भी संभव

चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव करीब हैं और राजनीतिक दल गठबंधन की गांठें सुलझाने के साथ ही कुनबा बढ़ाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। पंजाब में कभी साथ-साथ चुनाव लड़ने वाली भारतीय जनता पार्टी ...
Translate »
error: Content is protected !!