श्री खुरालगढ़ साहिब होंगे नतमस्तक : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी रविवार को

by

गढ़शंकर, 16 जुलाई
पंजाब की विधानसभा में नवनियुक्त डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी रविवार 17 जुलाई को श्री गुरु रविदास जी के तपस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में अपने साथियों समेत नतमस्तक होंगे। उनके राजनीतिक सचिव चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि माननीय डिप्टी स्पीकर रविवार को अड्डा झूंगियां में बाद दोपहर दो बजे पहुंचेंगे और यहां पर उनका दुकानदारों की तरफ से भव्य स्वागत किया जाएगा। चन्नी ने बताया कि डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी अड्डा झूंगियां से अपने पार्टी वालंटियरों तथा समर्थकों के साथ गांव झूनोवाल, मानसोवाल, गद्दीवाल, नानोवाल, मालकोवाल, भवानीपुर, अचलपुर, नैणवा, हरवां, हैबोवाल, टिब्बा, सेखोवाल, कंबाला, सेखोवाल, सीहवां, कालेवाल बीत से होकर श्री खुरालगढ़ साहिब माथा टेकने के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान गांववासियों की तरफ से डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी का विभिन्न गांवों में जोरदार स्वागत किया जाएगा।
फोटो : चरणजीत सिंह चन्नी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में सस्ता हो सकता है मोटापे का इलाज… दवाइयों की लिस्ट की जारी : WHO का बड़ा फैसला

नई दिल्ली : विश्व में मोटापा अब एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन चुका है। इसे नियंत्रित करने के लिए बाजार में कई तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इन...
article-image
दिल्ली , पंजाब

लुटेरे पंजाब में घुस गए -दिल्ली को बर्बाद करने के बाद …अपनी हरकतों से बाज आंए नहीं लोग ईंट मारेंगे : सिरसा

पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार की ओर से ‘शिक्षा क्रांति’ के जरिए टीचर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स खुलवाने के आदेश पर दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने अरविंद...
article-image
पंजाब

सोशल मीडिया पर कांग्रेस के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल- शिमला में दो थानों में अलग अलह मामले दर्ज

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश सरकार के मंत्रियों और कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में शिमला शहर के दो थानों में दो अलग-अलग मामले...
Translate »
error: Content is protected !!