श्री गुरू गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व २० जनवरी को मनाया जाएगा |

by

नंगल: श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के संबंध में गुरूद्वारा सिंह सभा मेन मार्केट में अलग-अलग गुरूद्वारा कमेटियों के प्रधानों ने मीटिंग की। इस संबंधी जानकारी देते हुए गुरूद्वारा घाट साहिब के प्रधान जत्थेदार जगदेव सिंह कुकु ने बताया कि साहिब श्री गुरू गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व २० जनवरी को मनाया जाएगा और १८ जनवरी दोपहर दो बजे गुरूद्वारा श्री गुरू तेग बहादुर साहिब पुराना गुरूद्वारा से नगर कीर्तन शुरू होकर शहर की विभिन्न जगहों से होते हुए यहां आकर संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि २० जनवरी को विशेष दीवान गुरूद्वारा घाट साहिब में सजाए जाएंगे। इस मौके पर मीटिंग में ठेकेदार राजिंदर सिंह प्रधान समूह गुरूद्वारा तालमेल कमेटी, दीवान सिंह मदान, हरविंदर सिंह नारंग, जसपाल सिंह, हरपाल सिंह, सतनाम सिंह आदि उपस्थित थे।
फोटो : मीटिंग के दौरान गुरूद्वारा कमेटियों के प्रतिनिधि|

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महाशिवरात्रि पर महादेव की शरण में ‘आप’ के दिग्गज : केजरीवाल, सीएम मान और सिसोदिया ने मांगा जीत का आशीर्वाद

संगरूर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर पंजाब के संगरूर जिले में स्थित श्री रंकेश्वर महादेव...
article-image
पंजाब

थाने पर ग्रेनेड हमले के बाद कई और धमाकों की थी साजिश : ISI के इशारे पर चल रहा था नेटवर्क

अमृतसर। बॉर्डर रेंज के डीआईजी संदीप गोयल ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गुरदासपुर पुलिस स्टेशन पर हैंड ग्रेनेड हमले के बाद पाकिस्तान समर्थित अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल कई और धमाके करने की...
पंजाब

खालसा कालेज में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन

गढ़शंकर । स्थानीय खालसा कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दौरान बिभिन वक्ताओं ने मातृभाषा पंजाबी के प्रचार और विस्तार के लिए छात्रों के साथ विचार सांझे...
article-image
पंजाब

शर्मनाक करतूत…गायों को आटे के पेड़े में दिया जहर, दो की मौत

करतारपुर : करतारपुर कॉरिडोर के अंतर्गत आने वाले गांव शाहपुर गोराया पत्ती झंग्गियां से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ शरारती तत्वों ने आटे के पेड़े में जहरीला पदार्थ...
Translate »
error: Content is protected !!