कप्तान सुरभि के आल राउंड प्रदर्शन से होशियारपुर में अंडर-19 क्रिकेट कपूरथला टीम को 8 विकेट से हराया: डा. रमन घई

by

ध्रूविका सेठ, वंशिका, सुरभि ने कर्मवार 4, 3 व 2 कपूरथला खिलाड़ियों को किया आउट

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-19 महिला अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामैंट में कप्तान सुरभि के आल राउंड प्रदर्शन की बदौलत कपूरथला टीम को 8 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। इस संबंध जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि रोपड़ में खेले गए 50-50 ओवरों के मैच में कपूरथला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जोकि उनके लिए घातक सिद्ध हुआ। होशियारपुर टीम की शानदार गेंदबाजी की बदौलत कपूरथला की सारी टीम 25.2 ओवरों में 60 रन ही बना सकी। जिसमें केवल वेशनवी धीमान ने ही 12 रन बनाए, बाकी कोई भी खिलाड़ी दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच पाया। होशियारपुर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए ध्रूविका सेठ ने 17 रन देकर 4 विकेट, वंशिका ने 14 रन देकर 3 विकेट, कप्तान सुरभि ने 6 रन देकर 2 विकेट तथा अन्नया ठाकुर ने 1 खिलाड़ी को आउट किया। जीत के लिए 61 रनों का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी होशियारपुर की टीम ने कप्तान सुरभि के नवाद 15 तथा प्रतिका के नवाद 12 रनों की बदौलत 15.3 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाकर यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। होशियारपुर की इस जीत पर डा. रमन घई ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि होशियारपुर की टीम ने कड़ी मेहनत की है तथा उन्हें आशा है कि टीम आगे भी अपना शानदार प्रदर्शन करेगी। होशियारपुर टीम की इस बड़ी जीत पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, चेयरमैन टूर्नामैंट कमेटी डा. पंकज शिव, संयुक्त सचिव विवेक साहनी व समूह एसोसिएशन पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी। एचडीसीए की इस जीत पर टीम कोच दविंदर कौर कल्याण ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह खिलाड़ियो ने कपूरथला के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया तथा आगे भी वह इसी तरह का प्रदर्शन जारी रख सके इस के लिए उन्होंनें खिलाड़ियों को खेल की बारिकियों को प्रति समझाया। एचडीसीए की इस जीत पर जिला कोच दलजीत सिंह, जिला ट्रेनर कुलदीप धामी, सहायक कोच दलजीत धीमान व सहायक कोच पंकज पिंका ने खिलाड़ियो को बधाई दी। इस अवसर पर जिला रोपड़ के सचिव डा. संदीप बुद्धिराजा के अलावा पीसीए सलैक्टर गुरदीप मिन्हास, होशियारपुर के वरिष्ठ खिलाड़ी अंजलि शीमर भी उपस्थित थे। डा. घई ने बताया कि होशियारपुर का अगला मुकाबला रोपड़ के साथ 13 जून को रोपड़ में खेला जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में कोरोना से 3 लोगों की मौत : अमेरीकी राष्ट्रपति को भी हुया कोरोना

शिमला: 21 जुलाई: हिमाचल में गुरुवार को कोरोना से 3 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ 597 नए के सामने आए। कोरोना से 2 मौतें मंडी और एक मौत शिमला में हुई है।...
article-image
पंजाब

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले पूरी होगी जनगणना, जाति से लेकर रोजगार तक पूछे जाएंगे 40 सवाल

16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना का मौका, 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक चलेगा मुख्य चरण चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जनगणना का काम पूरा होगा। केंद्र सरकार द्वारा...
article-image
पंजाब

HDCA’s Shivani’s selection

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/Jan.2 :   Hoshiarpur District Cricket Association (HDCA) player Shivani’s selection in Punjab Under-23 team is a matter of pride for all Hoshiarpur residents and this has made the entire Hoshiarpur district...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अवैध इबादतगाह नहीं बर्दाश्त : हिमाचल प्रदेश में शिमला से कुल्लू तक हिंदुओं का प्रदर्शन, सड़क पर किया हनुमान चालीसा पाठ

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में अवैध इबादतगाहों के खिलाफ कई जगह प्रदर्शन हुए। इस दौरान हिंदुओं ने सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।हिमाचल प्रदेश के संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण...
Translate »
error: Content is protected !!