नियुक्त होते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ़ गरजे ईशान मेहरा : बाला जी क्रांति मंच” बनेगा ग़रीबों की आवाज़, करेगा धर्म की रक्षा, खोलेगा भ्रष्टाचार की पोल : बब्बा हांडा

by

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  बाला जी क्रांति मंच अब ग़रीबों, शोषितों और पीड़ितों की आवाज़ बनेगा और समाज में धर्म, न्याय और सच्चाई की स्थापना के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा। यह जानकारी मंच के नव-नियुक्त ज़िला अध्यक्ष श्री ईशान मेहरा ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

श्री मेहरा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मंच अब हर उस अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ मज़बूती से खड़ा रहेगा जो आम जनता पर थोपा जा रहा है, चाहे वह सरकारी हो या प्रशासनिक। उन्होंने बताया कि मंच के सरपरस्त श्री अनिल हांडा उर्फ़ बब्बा हांडा के मार्गदर्शन में मंच हर उस व्यक्ति के साथ खड़ा होगा जिसे कानून के नाम पर सताया जा रहा है या जिसे राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार बनाया जा रहा है।

ईशान मेहरा ने पुलिस तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब कुछ अधिकारी संविधान को ताक पर रख कर आम जनता, विशेषकर ग़रीबों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं, तब बाला जी क्रांति मंच उनके लिए आशा की नई किरण बनकर उभरेगा।

उन्होंने बताया कि मंच नशे के खिलाफ़ भी निर्णायक लड़ाई लड़ेगा और इस संघर्ष में ईमानदार पुलिस अधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगा। मंच का उद्देश्य युवाओं में सनातन संस्कृति और मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाना भी है, जिससे वे भविष्य में राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें।

श्री मेहरा ने मंच के भावी कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि शीघ्र ही जिले के विभिन्न हिस्सों में जन-जागरण अभियान चलाए जाएंगे। पीड़ितों की समस्याएं सुनकर उन्हें उचित कानूनी और सामाजिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर मंच के सरपरस्त श्री अनिल हांडा उर्फ़ बब्बा हांडा ने कहा बाला जी क्रांति मंच केवल पुरुषों और युवाओं की ही नहीं, बल्कि मातृशक्ति की भी मज़बूत आवाज़ बनेगा। मंच में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया जाएगा और वे समाज की बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगी।” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंच के कार्यकर्ता, समर्थक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रवासियों द्वारा दिन प्रतिदिन की जा रही आपराधिक गतिविधियों को लेकर बिभिन्न संगठनों दुआरा गढ़शंकर में विद्रोह/जागरूकता मार्च निकाला

गढ़शंकर l गढ़शंकर के बंगा चौक पर सभी समाजसेवी, धार्मिक, बुद्धिजीवी और स्थानीय निवासियों ने प्रवासियों द्वारा की जा रही आपराधिक गतिविधियों को लेकर विद्रोह/जागरूकता मार्च निकाला जिसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग...
article-image
पंजाब

करोड़ों के स्कैंडल का पर्दाफाश : भिंडर भाइयों सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज

रूपनगर ; पंजाब के रूपनगर (रोपड़) में वन विभाग के लिए भूमि खरीदने के मामले में करोड़ों रुपए की हेराफेरी होने का मामला सामने आया है। अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके गांव करूरा की...
article-image
पंजाब

Former cabinet minister and BJP

 Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.20 :  Former cabinet minister and BJP candidate from Chabbewal assembly constituency Sohan Singh Thandal along with his family members cast his vote at the village booth. On this occasion, Balbir Kaur Thandal,...
Translate »
error: Content is protected !!