श्री दुर्गा माता मंदिर में नतमस्तक हुए राजा वड़िंग : मंदिर ट्रस्ट की ओर से संचालित अस्पताल को बडिंग ने वित्तीय मदद मुहैया करवाने का दिया आश्वाशन

by

लुधियाना, 28 सितंबर: नवरात्रि के पावन अवसर पर जगराओं पुल के पास श्री दुर्गा माता मंदिर में चल रहे उत्सव के दौरान लुधियाना से सांसद और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मत्था टेका।

उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान, जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के अध्यक्ष संजय तलवाड़, सीनियर कांग्रेसी नेता के.के बावा भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर वड़िंग ने कहा कि उन्होंने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत श्री दुर्गा माता मंदिर में माथा टेककर की थी और माता रानी की कृपा से उन्हें जीत मिली। माता के दरबार से उन्हें बहुत कुछ मिला है। उन्होंने माता जी की सुंदर भेंटों का आनंद भी लिया। इसी तरह, मंदिर ट्रस्ट की ओर से संचालित अस्पताल को वित्तीय मदद मुहैया करवाने का आश्वाशन भी दिया।

मंदिर कमेटी द्वारा वड़िंग और उनके साथ आए पार्टी नेताओं का सम्मान भी किया गया। जिस पर कांग्रेस नेताओं ने उनका आभार व्यक्त किया। जहाँ अन्य लोगों के अलावा, बलबीर गुप्ता, अश्वनी जैन, रजनीश सिंगला, इंद्रजीत कपूर, सुशील मल्होत्रा, रोहित पाहवा, धर्मेंद्र वर्मा, विनोद बठला, सोनू छीबा भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

चालक द्वारा टेंपू पलटा देने से दो मजदूरों की मौत, मजदूरों का आरोप चालक ने साथियों संग मिलकर मारपीट की ओर अढ़ाई लाख रुपये व महिलाओं से गहने छीन लिए

माहिलपुर – टेंपू किराए पर कर माहिलपुर से अलीगढ़ उत्तरप्रदेश जा रहे मजदूरों से टेंपू चालक व उसके साथियों ने मारपीट कर व उनसे अढाई लाख रुपये लूट और महिलाओं द्वारा पहने गहने तक...
article-image
पंजाब

डेरा बाबा नानक की दाना मंडी में पुलिस-बदमाशों के बीच फायरिंग, दो काबू

तीन संदिग्धों ने पुलिस पर चलाईं गोलियां, तीसरा आरोपी फरार; तलाश में सर्च अभियान जारी डेरा बाबा नानक। पंजाब के डेरा बाबा नानक में बुधवार को दिनदहाड़े दाना मंडी में पुलिस और संदिग्ध बदमाशों...
article-image
पंजाब

डेरा लोह लंगर में क्षेत्र के 7 जरूरत मंद दांतों के मरीजों को दिए गए डैचर : डेरा लोह लंगर गांव नंगल खुर्द के डेरा बिशनपुरी के परिसर में चल रहा

डेरा लोह लंगर बाबा विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में पिछले कई वर्षों से जो लोग किसी भी कारणवश अपना उपचार नहीं करवा सकते उनके लिए वरदान साबित हो रहा है होशियारपुर : दलजीत अजनोहा...
Translate »
error: Content is protected !!