श्री नैना देवी जी मंदिर में नववर्ष मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित : सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत किया विचार-विमर्श

by
एएम नाथ। बिलासपुर, 24 दिसम्बर: श्री नैना देवी जी मंदिर में नववर्ष मेले के सफल आयोजन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज वर्चुअल माध्यम से उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले के सुचारू संचालन के लिए एसडीएम श्री नैना देवी जी को मेला अधिकारी तथा तहसीलदार श्री नैना देवी जी को सहायक मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस व्यवस्था के लिए एसडीपीओ श्री नैना देवी जी को पुलिस मेला अधिकारी एवं थाना प्रभारी कोट को सहायक पुलिस मेला अधिकारी बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पूरे मेला क्षेत्र को 9 सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा, जिनमें से 5 सेक्टरों में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विस्तृत यातायात योजना तैयार की गई है। केवल चिन्हित स्थलों पर ही वाहन पार्किंग की अनुमति होगी ताकि यातायात बाधित न हो। भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
उपायुक्त ने नगर परिषद एवं संबंधित विभागों को पूरे मेला क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने को भी कहा। उन्होंने बताया कि आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए मेला क्षेत्र में 3 स्थायी एवं 2 अस्थायी स्वास्थ्य जांच शिविर स्थापित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त एम्बुलेंस सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन उपलब्ध करवाने के लिए कतार प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि दर्शन में कम समय लगे और किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को माता श्री नैना देवी जी के दर्शन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने स्थानीय जनता एवं व्यापारियों से भी मेले के सफल आयोजन में सहयोग की अपील की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वंदे भारत ट्रेन पर फिर पथराव, 2 कोचों के टूटे शीशे – ऊना से दिल्ली आ रही

रोहित भदसाली। ऊना :  गांव बसाल  में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बसाल, त्यूड़ी और पनोह गांवों में रेलवे ट्रैक के आसपास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला के 17 जिला परिषद वार्डों के अंतिम परिणाम घोषित : रिकॉर्ड जीत …जिलें ऊना में ठठल-3 जोन से सरबन सिंह 5,479 भारी मतों से सबसे ज्यादा अंतर से की जीत दर्ज

ऊना, 1 जून। पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जिला ऊना के सभी 17 जिला परिषद वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना, जतिन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेटीएम पेमेंट्स बैंक को ‘फास्टैग’ जारी करने वाले अधिकृत बैंकों की सूची से आईएचएमसीएल ने हटाया

नई दिल्ली।  सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टोल संग्रहण इकाई भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) ने राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को परेशानी से बचने के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अलावा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एआई इंपैक्ट समिट में कांग्रेस का टॉप लेस होना देश कभी नहीं भूलेगा : जयराम ठाकुर

हिमाचल की स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए जायका के तहत प्रोजेक्ट स्वीकृत करने के लिए पीएम का आभार एक हफ़्ते में केंद्र द्वारा स्वीकृत हुए दो वाह्य सहायता प्रोजेक्ट, 3000 करोड़ रुपए से...
Translate »
error: Content is protected !!