श्री साई विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह आयोजित….वैज्ञानिक सोच, तर्क और सही सोच के साथ डिग्री का उपयोग करें छात्र : केवल सिंह पठानिया

by
विधायक आशीष बुटेल भी बतौर विशेष अतिथि रहे मौजूद- छात्रों के भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं
एएम नाथ। पालमपुर, 4 अप्रैल :  छात्रों को अपनी पढ़ाई और डिग्री का प्रयोग वैज्ञानिक सोच, तर्क और सही दिशा के साथ अपने करियर में प्रयोग करना चाहिए, डिग्री केवल एक कागज नहीं, बल्कि यह जीवन में बेहतर दिशा देने का माध्यम है। आपकी डिग्री आपके व्यवहार, संस्कार और कार्य में भी झलकनी चाहिए। शाहपुर के विधायक एवं प्रदेश सरकार में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने ये बात श्री साई विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह के दौरान कही।May be an image of dais and text that says "Sr RISaI NIVERSITY VERSITY neneleeny Tnakiy NAAC 3 CON ΟΛΤαι दीक्षांत समारोह"
वह इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल भी इस दौरान उनके साथ विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद थे।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शिक्षा के मंदिर से ही देश का समग्र विकास संभव है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करता रहेगा।
साथ ही उन्होंने विभिन्न शिक्षण संस्थानों की उत्कृष्टता का उदाहरण देते हुए छात्रों को उसी दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।May be an image of one or more people and text
पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने इस दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र अपने ज्ञान और अनुभव से देश, प्रदेश और पालमपुर का नाम रोशन करें। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय से अब तक करीब 7 हजार छात्र पास आउट हो चुके हैं, जो विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।May be an image of one or more people, flute and text
उन्होंने असर रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश ने वर्तमान सरकार के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार करते हुए 20वें स्थान से टॉप-5 में स्थान प्राप्त किया है, जो गुणवत्ता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।May be an image of one or more people
कार्यक्रम के अंत में दोनों जन प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि श्री साई विश्वविद्यालय पालमपुर शिक्षा के क्षेत्र में आगामी समय में भी अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।
इस दौरान विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि के द्वारा पीएचडी डिग्री सर्टिफिकेट और गोल्ड मेडल सहित विभिन्न उपाधियां छात्रों को वितरित की गई।May be an image of one or more people, people smiling and text
दीक्षांत समारोह के दौरान छात्रों को शपथ भी दिलाई गई।
इस मौके पर विश्विद्यालय के कुलाधिपति एसके पुंज, उप-कुलाधिपति तुषार पुंज, कुलपति डा. जायद अलि, प्रबंध निदेशक तृप्ता पुंज, उपाध्यक्ष रिया पुंज, डीम्ड एकेडमिक्स डॉ. वीपी पटियाल, एचआर निदेशख कर्नल एससी राणा, कुल सचिव संजय गुप्ता सहित विभिन्न संकाय सदस्य, विश्विद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, छात्र और अभिभावक मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा : 36 घंटे में हिमाचल पुलिस ने 33 किए गिरफ्तार

एएम नाथ : शिमला । ड्रग तस्करी के खिलाफ हिमाचल पुलिस ने 36 घंटे तक चलाए गए राज्यव्यापी सुपर नाका अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। 17 नवम्बर शाम 6 बजे से 19...
article-image
हिमाचल प्रदेश

39 लाख रुपये कमा सकते किसान-बागवान -पांच बीघा भूमि में 200 पौधे लगाकर : 500 रुपये प्रति किलो बिक रही मैक्सिकन हैस वैरायटी

बागवानी मंत्री ने दीपक सिंघा की पुस्तक का विमोचन किया एएम नाथ। शिमला :  राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां दीपक सिंघा द्वारा लिखित पुस्तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल का विस्तार इसी साल होगा : जनता को 10 गारंटियां दी थीं, 3 गारंटियां पूरी कर दी गई, अन्य 7 गारंटियों को भी किया जाएगापूरा – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश  में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द किया जाएगा । यह शब्द मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार इसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया शुभारंभ – सामाजिक संरचना नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों का मुकाबला करने के लिए संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

एएम नाथ। चंबा :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने चंबा के ऐतिहासिक मिंजर मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मधुर कुंजड़ी-मल्हार गीतों की धुनों के बीच मिंजर ध्वज फहराकर मेले का औपचारिक शुभारम्भ...
Translate »
error: Content is protected !!