संगठन ने हमेशा कर्मचारी हितों को सर्वोपरि रखते हुए उनकी आवाज़ को सशक्त रूप से उठाया : त्रिलोक ठाकुर

by

चम्बा में हर्षोल्लास के साथ मनाया राज्य स्तरीय अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का स्थापना दिवस

60वें स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि रहें उपस्थित

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का 60वां राज्य स्तरीय स्थापना दिवस आज चम्बा में उत्साह, गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे लगभग 500 कर्मचारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की और संगठन की मजबूती का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और सभी कर्मचारियों व पदाधिकारियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महासंघ की 60 वर्षों की संघर्षपूर्ण, अनुशासित और प्रेरणादायक यात्रा को याद करते हुए कहा कि संगठन ने हमेशा कर्मचारी हितों को सर्वोपरि रखते हुए उनकी आवाज़ को सशक्त रूप से उठाया है।
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि के अलावा राज्य स्तरीय महासंघ के मुख्य पदाधिकारिओं को शॉर्ट टोपी और समृद्धि चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जिसने परस्पर सहयोग, एकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और मजबूत बनाया।


संबोधन में विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि महासंघ कर्मचारियों की लंबित वित्तीय देनदारियों के समाधान के लिए सरकार से चरणबद्ध तरीके से वार्ता करेगा। साथ ही सेवा शर्तों, प्रोमोशन, वरिष्ठता, पारदर्शी ट्रांसफर नीति और समय पर वेतन-भत्तों के भुगतान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक शीघ्र बुलाने, युवा कर्मचारियों को नेतृत्व की मुख्यधारा में शामिल करने, सदस्यता अभियान चलाने और ई-ऑफिस, ई-फाइलिंग जैसी आधुनिक तकनीकों पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित करने की घोषणा भी की। वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि कर्मचारी वर्ग प्रदेश की विकास यात्रा की रीढ़ है और उनके हितों की रक्षा संगठन का सर्वोच्च उद्देश्य है।
कार्यक्रम में संगठन की शक्ति और एकजुटता पर विशेष जोर देते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कर्मचारी शक्ति का आधार है।” उपस्थित कर्मचारियों से अनुशासन, एकता और सामूहिक भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।


समापन अवसर पर पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि महासंघ आने वाले समय में कर्मचारी हितों की लड़ाई और अधिक मजबूती और रणनीति के साथ लड़ेगा। कार्यक्रम एकता, सहयोग और कर्मचारी कल्याण के संकल्प के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष ध्रुव सिंह भूरिया, राज्य महासचिव राजीव चौहान, उपाध्यक्ष एल.डी. चोहान, उपाध्यक्ष करण राजटा, मुख्य प्रेस सचिव मनीष गुलेरिया, कोषाध्यक्ष जगमोहन कंवर, संगठन सचिव पवना राणा, उपाध्यक्ष जयकृष्ण शर्मा, उपाध्यक्ष अजय अवस्थी, उपाध्यक्ष अजय डिकी व जिला चम्बा के अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम आदर्श ग्राम योजना में 23 गांवों के विकास पर खर्चे जा रहे 3.59 करोड़ – एडीसी

रोहित जसवाल । ऊना, 3 दिसम्बर। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) के ज़िला ऊना में चयनित 23 गांवों के लिए 3 करोड़ 59 लाख 20 हजार की राशि जारी की गई है। इसमें से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दून ऑटो रिक्शा यूनियन ने बद्दी में लगाया 12वां विशाल भंडारा

बद्दी, 12 फरवरी (तारा) : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में दून ऑटो रिक्शा यूनियन ने बाबा हरीपुर वाले की स्मृति में 12वां विशाल भंडारा आयोजित किया गया। हर साल की भांति इस वर्ष भी वीरवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं का किया मार्गदर्शन : सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत हिमकैप्स कॉलेज बढे़ड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रोहित भदसाली। ऊना, 17 अगस्त। ऊना जिला प्रशासन की खास पहल ‘सामर्थ्य’ कार्यक्रम के तहत उपायुक्त जतिन लाल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) सिविल सेवा परीक्षाओं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा का दो दिवसीय राज्य अधिवेशन गढ़शंकर में शुरू – पंजाब में जनवादी स्त्री सभा को और मजबूत करने की जरूरत : मरियम धावले

गढ़शंकर, 19 अगस्त।  अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा का दो दिवसीय 13वां राज्य अधिवेशन आज गढ़शंकर में ग़दरी बीबी गुलाब कौर हाल, शहीद-ए- आज़म भगत सिंह की माता विद्यावती नगर में शुरू हुआ।  ...
Translate »
error: Content is protected !!