संगड़ाह में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो कैंपर खाई में गिरी; 4 की मौत, 9 घायल

by

संगड़ाह में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो कैंपर खाई में गिरी; 4 की मौत, 9 घायल

अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे लोग, आधी रात करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर

एएम नाथ। सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के संगड़ाह क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक समेत नौ लोग घायल हो गए। हादसा गतलोग के समीप रात करीब 12:45 बजे हुआ, जब एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से खाई में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर में सवार लोग गांव अरलू में एक बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसे में शामिल वाहन की पहचान बोलेरो कैंपर नंबर HP 79-4595 के रूप में हुई है। वाहन के खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में राजेंद्र (37), देस राज (23), रिखी राम (58) और राम गोपाल (62) की मौत हो गई। सभी मृतक क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं। चारों शवों का पोस्टमार्टम सीएचसी संगड़ाह में करवाया जा रहा है।

हादसे में बृज मोहन, कृपा राम, देवेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, राम स्वरूप, जय प्रकाश, संदीप, कमलेन्द्र और चालक कपिल देव घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार कमलेन्द्र, संदीप, राम स्वरूप और चालक कपिल देव को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार संगड़ाह अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है। हालांकि वाहन अनियंत्रित होने का वास्तविक कारण क्या था, इसका पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों के साथ हुए इस हादसे ने इलाके को गमगीन कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मनमाने दाम नहीं वसूल पायेंगे शराब कारोबारी, होगी कार्यवाही

नाहन, 8 अप्रैल। उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी सिरमौर ने बताया कि आबकारी नीति की शर्त संख्या 10.37 के अनुसान एल-2 और एल-14 में बिक्री हेतु बियर (ऑल इंडियन मेड) देशी तथा अंग्रेजी शराब...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब : पंचायत चुनाव की हुई घोषणा, 15 अक्टूबर को वोटिंग, यह है पूरा शेड्यूल

चंडीगढ़. पंजाब में पंचायत चुनाव का ऐलान प्रदेश के चुनाव आयुक्त ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके किया है. पंचायत चुनाव 15 अक्टूबर को होंगे. इसी दिन नतीजों का ऐलान भी किया जाएगा. पंजाब के...
हिमाचल प्रदेश

सी डैक व सीटीआर के माध्यम से करवाएं जाएंगे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम

ऊना: 8 सितंबर: हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा सी-डैक मोहाली और सीटीआर लुधियाना के सहयोग से युवाओं के लिए विभिन्न रोज़गार उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाएं जाएंगे। यह जानकारी देते हुए एचपी कौशल विकास...
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त कार्यालय में एक कर्मचारी पॉजीटिव, कुछ ब्रांच 48 घंटे के लिए बंद जिलाधीश ऊना राघव शर्मा भी हुए आईसोलेट, कोविड टेस्ट करवाएंगे

ऊना – उपायुक्त कार्यालय में एक कर्मचारी के कोविड पॉजीटिव आने के बाद कार्यालय की कुछ ब्रांच को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। डीसी चैंबर व पीएस ऑफिस ब्रांच को...
Translate »
error: Content is protected !!