संगरूर में अस्थायी टीचर्स पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा : गिरफ्तार टीचर्स को रिहा करने व अस्थायी टीचर्स को रेगुलर करने की डेमोक्रेटिक टीचर्स फ़्रंट ने की मांग

by

गढ़शंकर, 2 जुलाई : संगरुर में मुख्यमंत्री निवास के सामने आंदोलन कर रहे अस्थायी टीचर्स पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने व उन्हें जबरन गिरफ्तार करने की निंदा करते हुए डेमोक्रेटिक टीचर्स फ़्रंट के नेताओं ने गिरफ्तार नेताओं को जल्द रिहा करने की मांग की है। डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट द्वारा जारी बयान में राज्य महासचिव मुकेश कुमार, जिला प्रधान सुखदेव डांसीवाल, सचिव इंदरसुखदीप सिंह उडरा, मनजीत सिंह दसूहा व अशनी कुमार ने बताया कि डी. टी. एफ. के राज्य प्रधान विक्रम देव सिंह की अगुवाई में अस्थायी टीचर अपनी मांगे मनवाने के लिए मुख्यमंत्री निवास के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय ‘आप पार्टी ने राज्य में सरकार बनने पर सभी अस्थायी टीचर्स को रेगुलर करने का आश्वासन दिया था लेकिन डेढ़ साल गुजरने के बाद अस्थायी टीचर्स को रेगुलर करने की बजाए सरकार ने उनके वेतन में बढ़ोतरी कर मुख्य मांगो पर से ध्यान भटकाने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि इस फैसले के विरोध में पंजाब के सभी अस्थायी टीचर्स इकट्ठा हो कर मुख्यमंत्री निवास की ओर रोष रैली निकाल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेश पर पुलिस ने टीचर्स पर लाठीचार्ज किया और डी. टी. एफ. के उपप्रधान राजीव बरनाला व महिंदर सिंह कोडयवाली सहित टीचर्स को गिरफ्तार कर लिया। डी. टी. एफ. नेताओं ने मांग की है कि गिरफ्तार टीचर्स को रिहा किया जाए और अस्थायी टीचर्स को सभी लाभ देते हुए रेगुलर किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मनाली पाकिस्तान से भी बुरा .. यहां घूमने मत आना’, हरियाणा के टूरिस्ट परिवार से लोगों ने की मारपीट …वीडियो वायरल

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश का कुल्लू मनाली छुट्टियां मनाने के लिए एक शानदार जगह मानी जाती है। लेकिन कई बार कुछ ऐसा हो जाता है, जो सभी के होश उड़ा देता है।...
article-image
पंजाब

आईएएस परमपाल कौर ने दिया इस्तीफा : भाजपा की टिकट पर बठिंडा से लड़ सकती चुनाव

चंडीगढ़ : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी परमपाल कौर ने इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनावों में उम्मीदवार हो सकती हैं। परमपाल कौर पंजाब के पूर्व मंत्री व अकाली नेता सिकंदर...
article-image
पंजाब

जिला मजिस्ट्रेट ने जिले में लगाई विभिन्न पाबंदियाँ

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर आशीका जैन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए जिले में विभिन्न पाबंदियों के आदेश जारी किए हैं।...
article-image
पंजाब

अधिकारियों से कहा गाँवों में से हटाए जाएँ अवैध कब्ज़ेः डिप्टी कमिश्नर

 किसानों को फ़सलीय विभिन्नता के अंतर्गत मक्का का क्षेत्रफल बढ़ाने की अपील होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर श्री सन्दीप हंस ने आज मासिक बैठक दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गाँवों में से अवैध...
Translate »
error: Content is protected !!