संगरूर में धरने पर पाबंधी : धरने को लेकर लगाई गई पाबंदी डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब ने वापस लेने की मांग

by

गढ़शंकर, 11 सितम्बर
प्रदेश सरकार द्वारा पंजाब की विभिन्न मजदूर यूनियनों द्वारा संगरुर में लगाए जा रहे धरने पर पाबंदी लगाने का डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब द्वारा सख्त शब्दों में निंदा की गई। फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम देव पटियाला, महासचिव मुकेश कुमार, संयुक्त सचिव हरजिन्द्र सिंह गुरदासपुर, वित्त सचिव अश्वनी अवस्थी व पवन मुक्तसर ने कहा कि मजदूर संगठन गत लंबे समय से मांगों की पूर्ति हेतु संघर्ष कर रहे हैं। संघर्ष के तहत प्रदेश भर की ग्रामीण तथा खेत मजदूर संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री की कोठी के आगे शांतमयी 13 से 15 सितम्बर तक तीन दिवसीय धरने का ऐलान किया हुआ है। परंतु प्रशासन द्वारा इस दौरान दफा 144 लागू करके जमहूरी हकों का दमन किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार संजीदगी के साथ मजदूरों की मांगों का समाधान करे तथा लोगों के अपनी आवाज बुलंद करने के आधार पर लगाई गई उक्त पाबंदी वापस ली जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरोज बाला ने अपने नामांकन दाखिल किए,नामांकन दाखिल करने के लिए सम्र्थकों की भारी भीड़ के साथ तहिसील कम्पलैकस पहुंची

नंगल :   कौंसिल के चुनाव अब ज़ोरों पर है। इसी संदर्भ में आज वार्ड नं 17 की प्रत्याशी  सरोज बाला पत्नी  गुरदेव सिंह बिल्ला (एन.एफ.एल यूनियन के प्रतिष्ठित नेता) ने आज़ाद उमीदवार के रूप...
article-image
पंजाब

स्कूल बसों के काटे गए चालान : बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया

होशियारपुर, 28 अप्रैल – डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशानुसार आज जिला स्तरीय निरीक्षण समिति द्वारा सेफ स्कूल व्हीकल योजना के तहत स्कूल बसों की जांच की गई। यह जानकारी देते हुए जिला बाल...
article-image
पंजाब

सरकार ने 2 आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले

चंडीगढ़ : पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पंजाब सरकार ने 2 आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों के तबादले/तैनाती की घोषणा की है। आदेशों के अनुसार अर्शदीप सिंह थिंद को राजस्व एवं पुनर्वास...
article-image
पंजाब

Deputy Commissioner took cognizance of

Instructed officers regarding quick resolution of public problems *Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/August 16 Deputy Commissioner Hoshiarpur Komal Mittal is reviewing every problem related to common people daily and issuing guidelines to the concerned department for...
Translate »
error: Content is protected !!