तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस पर फायरिंग : जवाबी कार्रवाई में जांघ में गोली लगने से गैंगस्टर घायल

by
जीरकपुर :  लुधियाना निवासी वांछित गैंगस्टर लविश ग्रोवर को शुक्रवार देर रात जीरकपुर स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम करीब साढ़े आठ बजे पुलिस नशा तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए सिंघपुरा गांव की सोसाइटी शिवा होम्स में जांच करने पहुंची थी।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक गैंगस्टर जिसके खिलाफ पंजाब के अलग-अलग थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं, शिवा होम्स के फ्लैट नंबर-12 में छिपा है। डीएसपी जसपिंदर सिंह गिल्ल के मुताबिक पुलिस ने सरेंडर करने के लिए जब उसका दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा खोलने के बाद आरोपी दूसरे कमरे में गया। उसने पिस्टल से पुलिस पार्टी पर तीन राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसकी जांघ पर लगी। घायल गैंगस्टर को प्राथमिक उपचार के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे जीएमसीएच-32 में रैफर कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट व इरादा कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है।
बड़ी वारदात की योजना बना रहा था आरोपी
मोहाली ग्रामीण एसपी मनप्रीत सिंह के अनुसार पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि ग्रोवर जीरकपुर के शिवा होम्स के एक फ्लैट में छिपा है। वह किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई कर जीरकपुर एसएचओ इंस्पेक्टर जसकंवल सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने रात करीब सवा 9 बजे तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट पर छापा मारा।
दरवाजा खटखटाने पर ग्रोवर ने पहले तो दरवाजा खोला नहीं। पुलिस को देखकर उसने दरवाजा बंद कर अंदर छिपने का प्रयास किया। इसके बाद वह अंदर वाले कमरे में चला गया और पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। फ्लैट की तलाशी के दौरान पुलिस ने तीन अत्याधुनिक हथियार बरामद किए। इनमें एक ग्लॉक पिस्तौल, एक राइफल और एक .30 बोर पिस्टल के साथ कारतूस बरामद हुए। एसपी ने बताया कि लविश ग्रोवर के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या, हत्या का प्रयास और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन के आरोप शामिल हैं।
सोसाइटी में छह माह से रह रहा था लविश
आसपास के रहने वाले लोगों के मुताबिक लविश ग्रोवर छह माह से इस सोसाइटी में अपने परिवार के साथ किराए पर रह रहा था। उसकी दो बेटियां है। पुलिस के अनुसार लविश यहां पिछले एक साल से रह रहा था। पुलिस मुठभेड़ के दौरान उसका परिवार यहां मौजूद नहीं था। पुलिस ने उससे मर्सिडीज, ऑडी, फिएट बरामद की हैं। पुलिस ने उसकी कार की चाबियां रिकवर कर ली हैं। डीएसपी जसपिंदर सिंह गिल के अनुसार लविश के कमरे से पुलिस को करीब पौने किलो अफीम बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार वह हथियार की तस्करी के साथ नशे की तस्करी भी करता है। डीएसपी ने बताया कि लविश ने इसी सोसाइटी में एक और फ्लैट 9-ए भी ले रखा था। उस घर की भी तलाशी ली जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दुबई से लौटे 40 वर्षीय हरविंदर का हत्यारा ग्रिफ्तार ? वजह पैसों का विवाद या कुछ और, गिरफ्तार आरोपी से राज खुलवाने की कोशिश में पुलिस

मुल्लांपुर । चंडीगढ़ के पास मुल्लांपुर में दुबई से लौटे 40 वर्षीय हरविंदर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपित मनजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर...
article-image
पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

चंडीगढ़, 13 नवंबर  : पंजाब यूनिवर्सिटी में बुधवार को सीनेट चुनाव की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। एक महीने से लगातार सीनेट चुनावों की मांग करते हुए वीसी कार्यालय...
article-image
पंजाब

कौन हैं सुनंदा शर्मा, जिनका फैन को गले लगाने वाला वीडियो हुआ वायरल

चंडीगड़ :  पंजाब की मिट्टी से निकली आवाज़ सुनंदा शर्मा आज सिर्फ एक गायिका नहीं, बल्कि एक ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने मंच पर एक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्वाइन फ्लू से संदिग्ध मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट : H1N1 टेस्ट आया था पॉजिटिव; मौत के वास्तविक कारणों की जांच जारी

जालंधर। देशभर में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामलों में बढ़ोतरी के बीच पंजाब में इस बीमारी से पहली संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। जालंधर के सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान एक...
Translate »
error: Content is protected !!