पंजाब मंत्रिमंडल में चेहरे व विभाग बदलने की तैयारियां….. ये है कारण

by
पंजाब  में आप के नए प्रभारी व सहप्रभारी नियुक्ति के बाद अब मंत्रिमंडल में चेहरे व विभाग बदलने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल हो सकते हैं और कई मंत्रियों को शक्तिशाली बनाया जा सकता है।
अफसरों पर लगाम कसने वाले दमदार चेहरों पर दांव
वहीं, पार्टी की तरफ से कई दमदार चेहरों को आगे लाया जा सकता है जो अधिकारियों की मनमानी पर पकड़ बना सके। पंजाब में यह फीडबैक भी गया है कि कई प्रशासनिक अधिकारी अपनी मनमर्जी कर रहे हैं और फाइलों को दबाकर लंबे समय से बैठे हुए हैं। पार्टी पंजाब में नए रूप में खुद को उभारने की तैयारी में है। हाल ही में आप सुप्रीमो अमृतसर में विधायक इंद्रबीर निज्जर के निवास पर रुककर गए हैं। उनका मंत्रिमंडल से इस्तीफा ले लिया गया था। डॉ. इंद्रबीर निज्जर को दोबारा लाया जा सकता है या उनको अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। उनकी पंथक सिख सियासत में खासी पकड़ है। केजरीवाल के उनके निवास
दिल्ली चुनाव के बाद पंजाब में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सक्रियता बढ़ा दी है। वे अमृतसर व लुधियाना में रुके और तेजतर्रार भाजपा नेता लक्ष्मीकांता चावला से भी मुलाकात की। इस फेरी के बाद अचानक से आप में प्रभारी व सहप्रभारी में फेरबदल कर दिया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चोरों का कोहराम…..एक ही रात में अज्ञात चोरों ने 7 मेडिकल स्टोरों व एक शूज स्टोर में की चोरी, 2 मेडिकल स्टोर के चोर शटर तोड़ने में रहे नाकाम

गढ़शंकर, 11 जून : गढ़शंकर शहर में  अज्ञात चोरों ने  गढ़शंकर शहर में 6 व एक अड्डा सतनोर सहित 7 मेडिकल स्टोरों को अपना निशाना बनाया है। चोरी की घटनाऐ कई दुकान पर लगे...
article-image
पंजाब

ओपन वर्ग में मुगोवाल ने मनोलिया को 2-1 से हरा कर ट्रॉफी पर ककया कब्जा..सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट सम्पन्न

अंडर-14 में कहारपुर व खेड़ा की टीम बराबर रहने पर खेड़ा ने टूर्नामेंट ट्राफी अपने नाम की। माहिलपुर – संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब के सरपरस्त संत बाबा साधू सिंह व क्लव के...
Translate »
error: Content is protected !!