बाइकर्स ने ढाबा संचालक को मारी गोली : पुलिस कर रही तलाश

by
मंडी :  मंडी जिले में एक ढाबा संचालक को गोली मारी गई है। बाइकर्स पर आरोप लगा है।  हालांकि, अब तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है. मंडी शहर की पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मंडी शहर के पुलघ्राट के पास की यह घटना है. आधी रात को यह गोलीकांड हुआ है. खाना खाने के बाद किसी विवाद को लेकर बाइकरों ने ढाबे के मालिक को गोली मारी है. घायल ढाबा मालिक को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
घटना बीती रात करीब पौने 12 बजे की है. बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार रात को यहां एक ढाबे पर आए और ढाबा मालिक पर गोली चला दी. इसके बाद ढाबा मालिक से उसका कैश लूटकर वहां से फरार हो गए. ढाबा मालिक पर चलाई गई गोली उसके गाल और हाथ को छूकर निकल गई. ढाबा मालिक घायल है और मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उसका उपचार चल रहा है. एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि गोली चलाने वाले हमलावरों की तलाश जारी है. अभी इन्हें आइडेंटिफाई नहीं किया जा सका है. पुलिस रात से ही इनकी तलाश में है. आस पास की सारी सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. अब तक की जानकारी में पता चला है कि बाइक पर किसी भी तरह के झंडे नहीं थे।
हिमाचल के पूर्व सीएम और भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने इस पूरे मामले पर कहा कि मंडी में ढाबा संचालक के साथ नेशनल हाइवे पर हुई डकैती की घटना और उन पर हुआ जानलेवा हमला बहुत हैरान करने वाला है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। गोलीबारी की घटनाएं आम हो गई हैं. मैं ईश्वर से ढाबा संचालक के अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. किसी भी हाल में अपराधी बचने नहीं चाहिए। इन अपराधियों को इनकी किए की ऐसी सजा मिले कि प्रदेश में फिर कोई अपराध करने की सोच भी न सके. देवभूमि में इस तरीके की घटना किसी भी तरीके से स्वीकार्य नहीं है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धन-बल से लोकतंत्र को कमज़ोर करने वालो को लोकसभा चुनाव में करारा जवाब देगी जनता: मुख्यमंत्री

पन्द्रह-बीस क्षेत्र में खुलेगी उप-तहसील ,  ननखड़ी में बस स्टैंड व शॉपिंग कॉम्पलेक्स का होगा निर्माण शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आगामी लोकसभा चुनाव का ज़िक्र करते हुए प्रदेश के लोगों से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोनों लेडी कॉन्स्टेबल 36 दिन बाद मिलीं : बंगाल के मुर्शिदाबाद बॉर्डर पर पुलिस ने पकड़ा

ग्वालियर  :   ग्वालियर से लापता हुईं बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की दो लेडी कॉन्स्टेबल पश्चिम बंगाल में मिल गई हैं। 36 दिन बाद पुलिस ने दोनों को मुर्शिदाबाद बॉर्डर पर पकड़ा। BSF के अधिकारी दोनों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक एकता एवं सद्भाव को सशक्त बनाए रखने में मेले-उत्सव महत्वपूर्ण : विधानसभा अध्यक्ष

छिंज मेला आयोजन समिति समोट को 31 हजार की राशि देने का किया ऐलान कुलदीप सिंह पठानिया ने खेल मैदान का किया लोकार्पण एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज समोट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट : फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा की थी कमाई, फिल्म इंडिया में सिर्फ एक स्टेट पंजाब में होगी रिलीज

पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ ने दुनियाभर में खूब धमाल मचाया. फवाद खान और माहिरा खान की ये फिल्म अक्टूबर 2022 में रिलीज हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में...
Translate »
error: Content is protected !!