संगीत और संस्कृति का अनूठा संगम धर्मशाला पुलिस मैदान में देखने को संगीत महोत्सव में मिलेगा

by
टूमॉरो लैंड और सनबर्न जैसे अंतरराष्ट्रीय महोत्सवों की तर्ज पर संगीत और संस्कृति का अनूठा संगम धर्मशाला पुलिस मैदान में देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कपिल शर्मा शो जैसे प्रसिद्ध कार्यक्रम के निर्माता और महोत्सव के आयोजक तथा बीइंगयू के संस्थापक गुरजोत सिंह के साथ बैठक के दौरान इस आयोजन की विस्तृत जानकारी हासिल की। उन्होंने इस संगीत उत्सव के आयोजन के लिए प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस तरह के महोत्सवों से बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करके स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। इससे व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी तथा होटल व्यवसायियों, रेस्तरां मालिकों और स्थानीय दुकानदारों सहित छोटे व्यवसायों को लाभ होगा।
गुरजोत सिंह ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रसिद्ध वार्नर म्यूजिक के सहयोग से वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसका उद्देश्य वैश्विक संगीत, स्थिरता, स्वास्थ्य और क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मिलाकर विश्वस्तरीय प्रदर्शन, पर्यावरण कार्यशालाएं, रिट्रीट और सांस्कृतिक प्रदर्शनियां प्रस्तुत करना है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी) गोकुल बुटेल भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पूरा परिवार बेहोश : कांगड़ा में नौकर ने लूट के इरादे से खाने में मिलाया जहर : आरोपी फरार

एएम नाथ।कांगड़ा। नगरोटा बगवां में एक परिवार को लूटने के इरादे से खाने में नशीला पदार्थ मिलाने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने वाले का कोई रिकॉर्ड न होने के कारण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चरस, अफीम और चिट्टे के साथ दो युवकों समेत 3 लोग गिरफ्तार

एएम नाथ । सुन्नी : पुलिस ने जिले में दो अलग-अलग मामलों में तीन युवकों को चरस, चिट्टे और अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें सुन्नी में एक व्यक्ति से चरस और अफीम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की पत्नी को देहरा से उमीदवार बनाने के बाद बगावत के स्वर तेज : डॉ. राजेश शर्मा ने कहा टिकट नहीं बदली तो निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

एएम नाथ। देहरा :  मुख्यमंत्री की पत्नी को देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करने के बाद  देहरा में कांग्रेस में बगावत के स्वर तेज हो गए है। जिसके चलते हिमाचल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी ने देश से कहा : अब पाकिस्तान से बात PoK और आतंकवाद पर ही होगी

नई दिल्ली । आपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए एलान किया है कि अगर पाकिस्तान से बात होगी तो सिर्फ आतंक8 और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) पर...
Translate »
error: Content is protected !!