संजौली में हुई चोरी के मामला : मनीमाजरा से 7.50 लाख के गहने बरामद -“चिटा गेंग” निशाने पर

by
एएम नाथ। शिमला
शिमला पुलिस ने संजौली में हुई चोरी के एक मामले मे अब तक 7.50 लाख मूल्य के गहने बरामद करने में सफलता प्राप्त कर ली है। ये सारी बरामदगी ASP सुनील नेगी के मार्गदर्शन और निगरानी में की गई है।
चोरी हुए आभूषण में सोने का मंगल सूत्र, सोने की चेन, सोने की अंगूठी आरोपी गुरजीत सिंह पुत्र हरविंदर सिंह निवासी ढिल्लों थिएटर मनीमाजरा के पास से बरामद की गई है।
गौरतलब है कि इस मामले के मुख्य आरोपी आयुष रांटा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था और उसके पास से तीन लाख साठ हजार के गहने बरामद किए गए थे, जो अब न्यायिक हिरासत में बंद है। उसने बाकी गहने उपरोक्त आरोपी गुरजीत सिंह को दे दिए थे, जो फरार था।
7.50 लाख की सभी बरामदगी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) शिमला सुनील नेगी की करीबी निगरानी में प्रभारी पुलिस चौकी संजौली एसआई जसवंत सिंह और टीम द्वारा की गई है।
गौर हो कि गत 23 जनवरी को चोरों ने घर मे सेंध लगाकर करीब 20 लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया था। बताया जा रहा है कि ये सब चिटा नशा करने वालों का कारनामा था। इससे पूर्व भी आसपास कई चोरियों में इनके शामिल होने की सम्भावना है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शौक का कोई मोल नहीं, स्कूटी के VVIP नंबर के लिए हमीरपुर के शख्स ने खोला खजाना

एक लाख की स्कूटी के लिए 14 लाख रुपये में लिया वीआईपी नंबर, इतने में आ जाती 3 कारें एएम नाथ। हमीरपुर :  कहते हैं कि शौक का कोई मोल नहीं होता है। ऐसा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जिस राह पर चल रहे हैं न वह काम अच्छा और न उसका अंजाम अच्छा : जयराम ठाकुर

जो विधायक मुख्यमंत्री का साथ नहीं देंगे तो क्या उन्हें जेल में डाल देंगे राजनीति कर रहे अधिकारी और विभाग अपनी सीमाएं न लांघे आपदा में जिन्होंने अपने परिजन खोए और लाश नहीं पाए,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा में 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होंगे यूनिट टेस्ट

टेस्ट में कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए शुरू की जाएगी विशेष रेमेडियल कक्षाएं : उपायुक्त चंबा एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में छात्रों की शैक्षणिक प्रगति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने में नाकाम रहा केंद्रीय अंतरिम बजट : सुखविंदर सिंह सुक्खू 

एएम ​नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि केंद्र सरकार का अन्तरिम बजट देशवासियों और हिमाचल की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहा है और यह प्रदेशवासियों को...
Translate »
error: Content is protected !!