संतों का मार्गदर्शन उज्जवल भविष्य की नींव – डॉ. शांडिल

by
एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने  सोलन की ग्राम पंचायत ओच्छघाट के ज्वाला माता मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत पुराण कथा में भाग लिया और कथावाचक अनंत श्री विभूषित श्री मज्जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी तीर्थ ज्योतिर्मठ अवान्तर भानपुरा पीठ, मध्य प्रदेश के मंगल प्रवचन सुने।
उन्होंने इस अवसर पर ज्वाला माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और सभी प्रदेशवासियों के सुखी एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर कहा कि हमारी संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है और गुरु द्वारा प्रदत्त शिक्षा के माध्यम से ही शिष्य ऊंचाइयां प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि समाज के निर्माण में संतों की अहम भूमिका है और संतों का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद उज्जवल भविष्य की नींव है। उन्होंने आशा जताई कि क्षेत्रवासी श्रीमद भागवत कथा के आयोजन से पवित्रता और सकारात्मकता ग्रहण करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री स्थानीय निवासियों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की जल समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने ज्वाला माता मंदिर एवं आश्रम के विभिन्न कार्यों के लिए 05 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की।
इस अवसर पर भव्य क्लश यात्रा का आयोजन भी किया गया।
खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, पूर्व प्रधान बलदेव ठाकुर, पंचायती राज संस्थाओं के अन्य प्रतिनिधि, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट सिद्धार्थ आचार्य, कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन, अन्य गणमान्य अतिथि तथा श्रद्धालु इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टिहरा में मनाया गया विजय दिवस : वीर सैनिकों को विधायक चंद्रशेखर ने दी पुष्पांजलि

सरकाघाट। 16 दिसम्बर :  धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने आज विजय दिवस की 52वीं वर्षगांठ के अवसर पर विश्राम गृह टिहरा में वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालिका देखभाल संस्थान सुन्दरनगर में लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास से मनाया

एएम नाथ। सुन्दरनगर, 13 जनवरी :  बालिका देखभाल संस्थान सुन्दरनगर में लोहड़ी पर्व के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर चौक में ट्रक की चपेट में आने से बाईक चालक की मौके पर मौत

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के भरमौर एनएच पर भरमौर चौक में ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई है। हादसे में मृतक की पहचान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर घर दस्तक जागरूकता अभियान : 13 अक्टूबर को सभी कॉलेजों में मनाया जाएगा समर्थ दिवस

एएम नाथ। धर्मशाला, 05 अक्तूबर। समर्थ 2024 के अंतर्गत चल रहे अभियान के तहत आज जिला सचिवालय में जिला कांगड़ा के 30 सरकारी डिग्री कॉलेजों के आपदा प्रबंधन समन्वयकों की एक बैठक का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!