संतोषगढ़ गल्र्ज स्कूल को सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदान किए कबड्डी के मैट, वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में की शिरकत

by

ऊना – राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, संतोषगढ़ मे आज वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2020-21 में शिक्षा सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा उन्होंने स्कूल को लगभग 4 लाख लागत के कबड्डी खेल के मैट प्रदान किए और डेढ़ लाख रुपये से तैयार ओपन ऐयर जिम का शुभारंभ भी किया। उन्होंने जेई मेन की कोचिंग के लिए स्कूली छात्राओं मानसी और सानिया के चयन के लिए उन्हें बधाई दी।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि संतोषगढ़ ब्वायज. स्कूल केे मैदान में जानेे के लिए विद्यार्थियों कोे सड़क पार करनी पड़ती है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस स्कूल के लिए फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा ताकि बच्चे बिना किसी भय के सड़क पार करके मैदान में जा सकें। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज के निर्माण के लिए 45 लाख रुपये की टैंडर हो चुका है। यहां लगभग पौने दो करोड़ रुपये से स्टेडियम का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया स्टेडियम का निर्माण कार्य आरंभ होते ही फुट ओवर ब्रिज का कार्य भी शुरु कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जिला का पहला फुट ओवर ब्रिज होगा।
उन्होंने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व खेल के क्षेत्र मंे कई महत्वपूर्ण विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि बहडाला स्कूल में 1.47 करोड़ से स्टेडियम, मैहतपुर में 8.44 करोड़ से आईटीआई तथा ऊना मंे 12 करोड़ से आईटीआई भवन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में पीजीआई सेटेलाईट सैंटर में आने वाले रोगियों की सुविधा के लिए रेलवे क्राॅसिंग पर अंडर पास बनाया जाएगा ताकि रेल आने पर किसी को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार न करना पड़े।
सत्ती ने इस दौरान देश के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी और अन्य सहयोगियों के हैलीकाॅप्टर दुर्घटना में निधन होने पर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजली दी।
इस अवसर पर सतपाल सत्ती ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में लंबे अंतराल के बाद स्कूल फिर से खुले हैं और विद्यार्थी अब स्कूलों मंे आकर अपनी पढ़ाई जारी कर सकते हैं। ऐसे में अध्यापकों और विद्यार्थियों का यह नैतिक कर्तव्य बनता हैं कि कोविड महामारी से बचाव के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर जारी हिदायतों और सुरक्षा उपायों का पूरी ईमानदारी से पालन करें। मास्क का प्रयोग, निर्धारित सामाजिक दूरी सहित स्वच्छता का विशेष ध्यान दें।
इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, नगर परिषद अध्यक्षा निर्माला देवी, उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा, पार्षद, पूर्व अध्यक्ष परवेश शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष हरभजन सिंह मान, एडवोकेट के़.डी. शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश शर्मा, शहरी इकाई सचिव बुध राम, वरिष्ठ कार्यकर्ता शामलाल पुरी, एडीईपीओ अनिल कुमार व रमन सहोड़, स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य गुरबचन धीमान, संतोषगढ़ ब्वायज स्कूल के प्रधानाचार्य उपेन्द्र राणा, सनोली स्कूल के प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी उपमंडल के विकासात्मक कार्यों को तीव्र गति प्रदान करें अधिकारी और गुणवत्ता को लेकर रखें विशेष प्राथमिकता- अपूर्व देवगन

उपायुक्त ने मिंधल मंदिर के परिसर में सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को किया निर्देशित पांगी, 21 अगस्त जनजातीय क्षेत्र पांगी उपमंडल में उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में रविवार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुफ्त चिकित्सा शिविर सीएफसी बाथू में कल 1 सिंतबर को

रोहित जसवाल । टाहलीवाल : हरोली ब्लॉक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन दुआरा मुफ्त चिकित्सा शिविर सीएफसी बाथू में कल 1 सिंतबर को गाया जा रहा है।  यह जानकारी देते हुए दीपक पूरी ने बताया कि यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित

सितंबर माह तक जारी विकास विकासात्मक कार्यों को पूरा करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चंबा ज़िला में कार्यान्वित की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए कैबिनेट विस्तार और फेरबदल के संकेत कहा…. जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल रिशफल

एएम नाथ। शिमला : दिल्ली दौरे से शिमला लौटते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर बड़े संकेत दिए हैं। शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने...
Translate »
error: Content is protected !!