संत ढांगूवाला गवर्नमेंट कॉलेज बीटन के वार्षिक समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल : हरोली में तीनों दिशाओं में कॉलेज, 5 साल के भीतर हरोली के हर घर और हर खेत को पानी पहुंचाया जाएगा

by

बीटन : संत ढांगूवाला गवर्नमेंट कॉलेज बीटन के वार्षिक समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए और वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि हरोली विधानसभा में 3 डिग्री कॉलेज हैं। जिससे हरोली क्षेत्र की लड़कियों को सबसे अधिक फायदा हुआ है। पहले लड़कियां हायर एजुकेशन लेने से वंचित रह जाती थीं। उन्हींनो कहा बीटन कॉलेज में 300 स्टूडेंट्स में से सवा 200 तो लड़कियां ही हैं। हरोली में तीनों दिशाओं में कॉलेज हो गए हैं। इन कॉलेजों में स्ट्रैंथ और क्वालिटी एजुकेशन देने की जरूरत है और इनकी व्यवस्था को सुधारा जाएगा। उन्हींनो कहा जब मैं पहली दफा विधायक बना था, उस वक्त हरोली क्षेत्र में 4 सीनियर सेकेंडरी स्कूल थे। जिसे हमने 33 तक पहुंचा दिया है। क्षेत्र में ट्रिपल आईटी और केंद्रीय विद्यालय भी खुले हैं।
हर घर व खेत को मिलेगा पानी
उन्हींनो ने कहा कि 5 साल के भीतर हरोली के हर घर और हर खेत को पानी पहुंचाया जाएगा। 75 करोड़ से बीत एरिया इरिगेशन स्कीम 2 का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए तमाम औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के लिए 225 करोड़ रुपए की पहली किश्त केंद्र से प्राप्त हो चुकी है। बल्क ड्रग पार्क के लिए बिजली, पानी और सड़क की उचित व्यवस्था की जाएगी।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में आने वाले समय में डीजल की बसों की खरीद बंद की जाएगी। इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में 100 से अधिक स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए जगह चिह्नित कर ली गई हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक गाड़ियों की खरीद के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। हिमाचल में प्राइवेट वोल्वो बस ऑपरेटर द्वारा की जा रही टैक्स की चोरी को समाप्त किया जाएगा। इन बसों में प्रत्येक सीट के हिसाब से टैक्स वसूला जाएगा।
उन्हींनो ने कहा कि सभी 10 गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। कहा कि सरकार ने ओल्ड पेंशन को बहाल करके 1.36 लाख कर्मचारियों को लाभान्वित किया है। अन्य सभी गारंटियां प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से पूरी होंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक प्रशासन शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने लोक प्रशासन के शिक्षकों के 78 पदों (पोस्ट कोड 26034) को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए 30 जून को आयोजित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना आईएल्ट्स, बिना इंटरव्यू लगातार आ रहे हैं यूके के स्टडी वीज़ा: कनवर अरोड़ा

नवांशहर/ गढ़शंकर : कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कनवर अरोड़ा ने बताया कि बिना आईएल्ट्स और बिना इंटरव्यू के आज भी यूके के लगातार वीज़ा आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईजीएमसी के नॉन फंक्शनल ट्रामा सेंटर से ढाई करोड़ की चपत : जयराम ठाकुर

सुक्खू सरकार का एक और घोटाला उजागर, भ्रष्टाचार ही कांग्रेस सरकार की एकमात्र उपलब्धि,  बिना एक भी मरीज के भर्ती हुए डेढ़ साल से कागजों पर चल रहा है नया ट्रामा सेंटर एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया रक्तदान शिविर : शिविर का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने किया

धर्मशाला, 14 जून। विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी कांगड़ा ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दाड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सुबह 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक चले इस...
Translate »
error: Content is protected !!