संत नगरी में भव्य श्री राम कथा का आयोजन होना हम सभी का सौभाग्यः शिव सूद

by

श्री बड़े हनुमान जी सेवक संस्था द्वारा करवाई गई श्री राम कथा के विश्रामित होने पर करवाया यज्ञ एवं ब्रमभोज

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : श्री बड़े हुनमान जी सेवक संस्था होशियारपुर की तरफ से चेयरमैन व कथा आयोजक पूर्व मेयर शिव सूद एवं प्रधान राकेश सूरी की अगुवाई में करवाई जा रही श्री राम कथा विश्राम होने पर हवन यज्ञ एवं ब्रमभोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिव सूद एवं राकेश सूरी ने कथा के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सभी सहयोगियों एवं शहर निवासियों के साथ-साथ संस्था के समस्त सदस्यों व संत महापुरुषों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक अनुष्ठान में सभी शहर वासियों एवं धार्मिक संस्थाओं, जिला प्रशासन, नगर निगम, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रैस मीडिया ने काफी सहयोग दिया और इसकी सफलता में सफाई सेवक, फायर ब्रिगेड, लंगर सेवा करने वाले, जोड़ा सेवा करने वाले तथा लंगर वितरण की सेवा करने वाले सभी साथियों ने तहदिल से सराहनीय सहयोग दिया। शिव सूद ने कहा कि मुख्य यजमान के अलावा दैनिक यजमानों एवं शास्त्रियों व कार्यक्रम में पधारे समस्त संत महापुरुषों का भी वह धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने यहां पहुंचकर आशीर्वाद प्रदान किया और कथा के सफल आयोजन में सभी पर प्रभु कृपा बरसाने की कृपा की। उन्होंने कहा कि श्री बड़े हनुमान जी सेवक संस्था की तरफ से यह प्रयास रहेगा कि वह अन्य आयोजनों के साथ-साथ श्री राम कथा के आयोजन को लेकर भी भविष्य में प्रयासरत रहे ताकि छोटी काशी कही जाने वाले हमारी संत नगरी में प्रभु प्रेम और कृपा दोनों अमूल्य वस्तुओं की बरसात होती रहे। उन्होंने कथा में रोजाना हजारों की संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कार्यक्रम की बधाई देते हुए उऩका भी धन्यवाद किया। इस मौके पर महामंत्री प्रदीप हांडा, कोषाध्यक्ष विपिन वालिया, प्रचार सचिव अश्वनी शर्मा, प्रशांत कैंथ, कपिल हांडा, सुशील पडियाल, अशोक सोढी, शुभांकर भारद्वाज, दिनेश सूरी, अनमोल सूद, गौरव शर्मा, अंकुश शर्मा, पीयूष मल्ली, पंकज बेदी, पं. दर्शन लाल, कुणाल चतरथ, पं. दीपक वशिष्ट, गुरजीत सिंह वधावन एवं मनी गोगिया आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने रियल एस्टेट माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

मोहाली: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मोहाली, खरड़ और न्यू चंडीगढ़ क्षेत्र में रियल एस्टेट माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा द्वारा एस.अशोक भौरा से रू-ब-रू समागम आयोजित

गढ़शंकर  : दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर द्वारा सभा अध्यक्ष प्रो. संधू वरिआणवी की अध्यक्षता में साहित्यकार एस. अशोक भौरा से रू-ब-रू समागम आयोजित किया गया। स्थानीय स्वर्गीय मेजर सिंह मौजी यादगारी लाइब्रेरी में आयोजित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

11 IAS, 2 IPS, 1 IFS और 1 IRS अधिकारी जांच के घेरे में…..सिविल सेवा परीक्षा में फर्जी सर्टिफिकेट घोटाला उजागर!

 नई दिल्ली।  भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में फर्जी आरक्षण प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल को लेकर बड़ा कदम उठाया है. यह कार्रवाई एक विस्तृत शिकायत के बाद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 दावेदारों के नाम टॉप पर …कौन लेगा जेपी नड्डा की जगह? कब तक होगा भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान

नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव काफी समय से टलता आ रहा है, लेकिन अब खबर है कि जल्द ही इसका ऐलान हो सकता है।  हालांकि पार्टी की ओर...
Translate »
error: Content is protected !!