देश व्यापी हड़ताल का पंजाब तथा यूटी मुलाजिम-पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट द्वारा पूर्ण समर्थन

by
गढ़शंकर :  पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसिस फेडरेशन इकाई गढ़शंकर की विशेष बैठक सीनियर नेता अमरीक सिंह की अध्यक्षता में गांधी पार्क गढ़शंकर में संपन्न हुई है। बैठक में फेडरेशन के प्रांतीय नेता मक्खन सिंह वाहिदपुरी तथा जिला प्रधान राम जी दास चौहान विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक के आरंभ में बुजुर्ग कम्युनिस्टि नेता कामरेड भगत सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया और उन्हें दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि भेंट की गई।
फेडरेशन नेता जीत सिंह बगवाई ने बताया कि 27-28 को मजदूर व मुलाजिम संगठनों की जा रही देश व्यापी हड़ताल का पंजाब तथा यूटी मुलाजिम-पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट द्वारा पूर्ण समर्थन किया जाएगा एवं गढ़शंकर के समूह वर्कर फ्रंट की अगुवाई में हड़ताल करेंगे। सभी हड़ताली मुलाजिम अपनी मांगों के हक में 28 मार्च को बस स्टैंड गढ़शंकर में रोष रैली करने के बाद शहर में रोष मार्च करेंगे। बैठक के दौरान आपप सरकार मांग की गई कि अस्थाई मुलाजिमों को रैगुलर स्केल देकर पक्का किया जाए, पुरानी पैंशन बहाल की जाए, वेतन आयोग की रिपोर्ट संशोधन समेत लागू की जाए एवं ग्रामीण भत्ता बहाल किया जाए।
इस मौके पर शाम सुंदर कपूर, अनुराधा जोशी, हरमेश कुमार, सुच्चा सिंह, बलवंत राम, सुरजीत काला, कुलविन्द्र सहूंगड़ा, हरपाल कौर, किरण अग्निहोत्री, शर्मिला रानी, निर्मल सदरपुर, जसविन्द्र कौर, कश्मीर कौर, जसविन्द्र सिंह, हरभजन सिंह, जगदीश लाल, नरेश कपूर, गुरनाम सिंह, रमन कुमार, सतीश कुमार, सरूप चंद, परमानंद, गुरनाम सिंह तथा बलभद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रदूषण के खिलाफ गांव कोकोवाल मजारी में कैंडल मार्च में सैकड़ों महिलाएं हुई शामिल

गढ़शंकर। गांव मेहिंदवानी में लोक बचायों गांव बचायों संघर्ष कमेटी दुआरा हिमाचल प्रदेश की सीमा में लगे साबुन उद्योग पर प्रदूषण फैलाने के आरोप लगाते हुए गत 59 दिन से पक्का मोर्चा लगाया हुआ...
article-image
पंजाब

Main Aim to Bring Maximum

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 21 : Revitalizing the Shiromani Akali Dal ahead of the upcoming Assembly elections is the responsibility of every party worker, said Dharaminder Kumar Tony, state general secretary of the party’s trade wing....
article-image
पंजाब

गढ़ी मानसोवाल में कांग्रेस को बड़ा झटका : सरपंच सहित कई परिवार ‘आप’ में शामिल

गढ़शंकर/होशियारपुर, 28 जुलाई : विधानसभा पंजाब के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर के विधायक सरदार जय कृष्ण सिंह रौड़ी की मौजूदगी में गांव गढ़ी मानसोवाल में कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा,...
article-image
पंजाब

लाल लकीर अंदर रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर : लुधियाना ज़िले में इन लोगों को 50 साल बाद मालिकाना हक किया प्रदान

लुधियाना :  पंजाब में ‘लाल लकीर’ के अंदर रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। लुधियाना ज़िले में इन लोगों को 50 साल बाद मालिकाना हक प्रदान किया गया हैं। जानकारी के अनुसार,...
Translate »
error: Content is protected !!