श्री चरण छोह गंगा श्री खुरालगढ़ साहिब में हिमाचल प्रदेश की संगत ने एक किलोग्राम चांदी का छत्र चढ़ाया

by

 गढ़शंकार।  श्री चरणछोह गंगा अमृत कुंड श्री खुरालगढ़ साहिब में धार्मिक समागम के दौरान संत रमेश की अगुवाई में विशाल शोभायात्रा बिलासपुर (हिप्र) से पहुंची। जिसका स्वागत समूह संगत ने पुष्पवर्षा द्वारा किया। इस मौके पर गांव जेजवी के सहोता परिवार द्वारा एक किलोग्राम चांदी का छत्र श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में अर्पित किया या। इस मौके पर आल इंडिया आदि धर्म मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सतविन्द्र हीरा ने कहा कि सहोता परिवार द्वारा एक किलोग्राम चांदी का छत्र चढ़ाया गया है जो कि बहुत बड़ी सेवा है। जिसके लिए सहोता परिवार के आभारी हैं। गुरु घर कमेटी के अध्यक्ष संत सुरेन्द्र दास ने बताया कि 27 मार्च रविवार को संत रमेश जी प्रधान आल इंडिया आदि धर्म मिशन हिमाचल प्रदेश की अगुवाई में बिलासपुर में सतगुरु रविदास महाराज जी की मूर्ति स्थापना की जाएगी। जिस में उन्होंने समूह संगत को पहुंचने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में 3381 ETT टीचर्स को जल्द मिलेंगे नियुक्ति पत्र : शिक्षा विभाग की बैठक में बोले CM भगवंत मान

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब में शिक्षा क्षेत्र को प्रोत्साहित करने और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए उनकी सरकार जल्द ही 3381 एलिमेंटरी टीचर्स (ईटीटी)...
article-image
पंजाब

रोड़ मजारा में निशुल्क आयुष कैंप, 793 मरीजों की जांच

आयुर्वेदिक व होम्योपैथी चिकित्सकों ने मरीजों का किया चेकअप, मौके पर वितरित की निशुल्क दवाइयां गढ़शंकर।  19 सितंबर: डायरेक्टर आयुर्वेद पंजाब डॉ. रमन खन्ना और डायरेक्टर होम्योपैथी पंजाब डॉ. हरिंदर पाल के आदेशों तथा...
article-image
पंजाब

रिंकू ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा तो कांग्रेस को लगा झटका

जालंधर : कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा तो कांग्रेस को झटके लगने के साथ ही जालंधर की सियासत बदल गई है। आम आदमी पार्टी लंबे समय...
article-image
पंजाब

एसएचओ इंस्पेक्टर कमल तनेजा को स्पोर्ट्स क्लब घुमना ने किया सम्मानित : कानून तोड़ने वाला कोई भी व्यक्ति कानून की नजर से बच नहीं पाएगा – एसएचओ इंस्पेक्टर कमल तनेजा

फगवाड़ा 11 मार्च (चरन सिंह) – श्री गुरु रविदास वेलफेयर एंड स्पोर्ट्स क्लब घुमना ने पुलिस स्टेशन बहराम के एसएचओ इंस्पेक्टर कमल तनेजा को इलाके में उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए क्लब के  सदस्यों...
Translate »
error: Content is protected !!