संत भूरीवाले जी लालदास नित्यानंद आश्रम में नतमस्तक हुए सांसद मनीष तिवारी : गांव टिब्बा टपरियां के विकास हेतु 3 लाख रुपए की ग्रांट का चैक सौंपा

by

रूपनगर, 7 सितंबर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी और श्री सतगुरु ब्रह्म सागर महाराज भूरीवाले जी के प्रगट दिवस के शुभ अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी गांव टिब्बा टपरियां स्थित संत भूरीवाले जी लालदास नित्यानंद आश्रम में नतमस्तक हुए।
इस दौरान उन्होंने गांव के विकास हेतु अपने संसदीय कोटे से 3 लाख रुपए की ग्रांट का चैक भी इलाका निवासियों को सौंपा।
सांसद तिवारी ने उपस्थित को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब गुरुओं, पीरों और पैगंबरों की धरती है, जिनके विचार हमें मानवता के कल्याण हेतु कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। वह परमात्मा के समक्ष इलाका निवासियों की तंदुरुस्ती और तरक्की के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होंने सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी और श्री सतगुरु ब्रह्म सागर महाराज भूरीवाले जी के प्रकट दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के महासचिव बरिंदर ढिल्लों, ब्लॉक प्रधान अवतार सिंह, सरपंच पवनजीत भाटिया, डा हरमेश कुमार, महेंद्र लाल कोहली, जोगी लंबड़दार, पवन कुमार एएसआई, गुरमेल चंद भाटिया, सूबेदार हरमेश भाटिया, रतिराम भाटीया, रतन भाटिया, डॉ हेमराज, बख्शी राम, कैप्टन सुरजीत सिंह, पूर्व सरपंच धर्म चंद, मदन लाल, धर्मपाल मागो, डॉ भजन लाल भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में एड्स से बचाव के लिए ‘नुक्कड़ नाटक’ का आयोजन

गढ़शंकर, 29 नवम्बर: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज एन.एस.एस. यूनिट ने पंजाब राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के सहयोग से कॉलेज परिसर में एड्स से बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन...
article-image
पंजाब

हर घर पानी, हर घर सफाई: खुले में शौच मुक्त हुआ गांव अलीपुर

2.85 लाख रुपए की लागत से 19 घरों में बने नए शौचालय प्रवासी मजदूरों व फेरी वालों के लिए जल्द बनेगा सांझा शौचालय होशियारपुर, 3 फरवरी: हर घर पानी, हर घर सफाई अभियान के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य ने फेसबुक प्रोफाइल से हटाया मंत्री का टैग और इंडियन नेशनल कांग्रेस : विक्रमादित्य दुआरा कांग्रेस छोड़ने की तेज हुई अटकलों ने बढ़ा दी हिमाचल की ठंडी हवाओं में राजनीती की तपस

  अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश में एक और बर्फबारी से मौसम ठंडा हो रहा है तो दूसरी और हिमाचल की राजनीति में बढ़ रही गर्मी ठंडा होने का...
article-image
पंजाब

अगर माफी नहीं मांगी तो 11अप्रैल को डीटीएफ तीन मुंह वाले पुतले जलाएगी : शिक्षकों के खिलाफ इस्तेमाल की गई धमकी भरी भाषा के लिए बिन शर्ता माफीमांगें विधायक जौड़ामाजरा : डीटीएफ

गढ़शंकर 9 अप्रैल  :  स्कूल में कार्यों के उद्घाटन के दौरान आप विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा स्कूल अध्यापकों के प्रति इस्तेमाल किए गए अहंकारी और धमकी भरे शब्दों की निंदा करते हुए डेमोक्रेटिक...
Translate »
error: Content is protected !!