संत-महापुरुष हमें हमेशा धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं-लाली बाजवा

by

लाली बाजवा साथियों समेत गुरुद्वारा संतगढ़ हरखोवाल में नतमस्तक हुए
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि अकाली दल की कार्यसमिति के सदस्य और अकाली दल के शहरी अध्यक्ष स. जतिंदर सिंह लाली बाजवा ने आज अपने साथियों के साथ गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ हरखोवाल में नतमस्तक हुए, जहाँ संत बाबा अमरजीत सिंह ने लाली बाजवा और उनके साथियों को सिरोपा भेंट किया और भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर लाली बाजवा ने कहा कि हमारा धर्म हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है और संत और महापुरुष हमेशा धर्म का मार्ग दिखाते हैं जिस पर चलकर जीवन सफल हो सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा दी गई जिंमेवारी बहुत बड़ी है और मेरा प्रयास रहेगा कि सभी को साथ लेकर आगे बढ़ा जाए और पार्टी को और मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि अकाली दल पंजाब की अपनी पार्टी है और इसे मजबूत करना हम सभी का कर्तव्य है। इस मौके पर इकबाल सिंह खेड़ा, हरजाप सिंह मक्खन, संदीप सीकरी हलका इंचार्ज शामचुरासी, निर्मल सिंह भीलोवाल, अपिंदर सिंह माहिलपुर, दविंदर सिंह बैंस, हरप्रीत सिंह रिंकू बेदी, सुखजिंदर सिंह औजला अध्यक्ष सोई दोआबा जोन, हरप्रीत बैंस, परमजीत सिंह रक्कड़, कुलवीर सिंह मोइला, किरपाल सिंह गेरा, भूपिंदर सिंह मेहंदीपुर, दविंदर सिंह काहलो, सरविंदर सिंह, जपिंदर अटवाल, सुरिंदरपाल सिंह, रविंदर सिंह ठंडल, परमजीत सिंह कोटफतुही, कुलवरन सिंह मोइला, अमरीक सिंह रामपुर, रणवीर सिंह राणा, लखविंदर सिंह टिंमी, लखविंदर सिंह ठक्कर, सिमरजीत अटवाल, शमशेर सिंह भारद्वाज, संतवीर सिंह, गुरप्रीत सिंह कोहली, नरिंदरपाल सिंह औजला, अजमेर सिंह सहोता, अभिजीत रेहल, इंद्रजीत कंग, हरिंदर सिंह झिंगड़, जसमीत सिंह, दलजीत बाठ, कुलदीप सिंह बब्बू बजवाड़ा समेत बड़ी संखया में अकाली नेता मौजूद रहे। कैप्शन-संत बाबा अमरजीत सिंह से आशीर्वाद लेते लल्ली बाजवा व अन्य अकाली नेता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन : पूर्व विधायक मंगूपुर ने रैलमाजरा में किया

बलाचौर : बलाचौर के पूर्व विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर द्वारा गांव रैलमाजरा में नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया गया। यह सड़क विधायक मंगूपुर के कार्यकाल के दौरान निर्माणकार्य के लिए पास करवाई गई...
article-image
पंजाब

सोनी की अध्यक्षता में आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन : हरभजन लाल सरोआ परिवार का किया विशेष सम्मान

गढ़शंकर : आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब ने संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविंदर कुमार और जिला अध्यक्ष जसप्रीत कौर मौजूद रहे।...
article-image
पंजाब

किरती किसान व मजदूर सगठनों ने मोदी सरकार विरुद्ध बजाया ढोल तो राजनीतिक दल ने बजाया वोटों की डुगडुगी।

भारत बंद के आह्वान पर अकाली दल व किसान संगठन आमने सामने। माहिलपुर – कृषि सुधार कानून को रद्द करने के लिए आंदोलन कर रहे किसान व मजदूर सगठनों द्वारा 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

50 लाख रुपये रिश्वत देते पूर्व मंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार : पूर्व मंत्री सूंदर शाम अरोड़ा ग्रिफ्तार

चंड़ीगढ़ विजिलेंस ब्यूरो की जांच का सामना कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को विजिलेंस टीम ने जीरकपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मुताबिक पूर्व मंत्री अरोड़ा को वविजिलेंस के एआइजी...
Translate »
error: Content is protected !!