संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा सिंघु बॉर्डर के लिए गढ़शंकर से 35वां जत्था किया रवाना

by
गढ़शंकर :  कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसानी संघर्ष में शामिल होने के लिए
संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बीबी सुभाष मट्टू की अगुवाई में 35वां किसान जत्था आज गढ़शंकर से रवाना किया गया। किसान जत्थे को जस्सी ब्रदर्स की माता दलजीत कौर बांसल द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया गया। इस जत्थे में बड़ी गिनती में औरतें भी किसानी संघर्ष में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुई। इस अवसर पर कुल हिंद किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि जब तक तीनों कृषि विरोधी कानून रद्द नहीं होते तथा एमएसपी को कानूनी दर्जा नहीं दिया जाता और किसानों पर नजायज दर्ज किए पर्चे रद्द नहीं किए जाते तब तक किसानी संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर किसान संगठनों द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर बड़ी गिनती में संयुक्त किसान मोर्चा के नुमाइंदे उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भवन की वास्तु सही तो किस्मत को पारस बना देगी _डॉ भुपेंद्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिस प्रकार पारस पत्थर के संपर्क में लोहा आते ही वह सोना बन जाता है ठीक उसी प्रकार अगर हमारे भवन की वास्तु सही है तो वहां पर रहने वाला हर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिंदू धर्म वाले बयान पर बोले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती : राहुल गांधी के भाषण को तोड़-मरोड़ कर शेयर करने वालों को किया जाना चाहिए दंडित

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में दिए गए ‘हिन्दू धर्म’ वाले बयान पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इंडियन यूथ कांग्रेस के ‘एक्स’ हैंडल से शेयर किए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया

गढ़शंकर, 17 सितम्बर: आज भारतीय जनता पार्टी के गढ़शंकर  मंडल की ओर से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन मनाया गया। पार्टी कार्यालय दाना मंडी गढ़शंकर में  एक संक्षिप्त समागम आयोजित...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के साइंस तथा एजुकेशन विभाग द्वारा विद्यार्थियों का विदायगी समारोह करवाते हुए विद्यार्थियों के अच्छे भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर साइंस...
Translate »
error: Content is protected !!