संयुक्त किसान र्मोचे द्वारा 60 वें दिन भी जियो कार्यालय के समक्ष धरना  

by

गढ़शंकर  : किसान संयुक्त र्मोचे द्वारा जियो कार्यालय के समक्ष दिए जा रहे धरने के 60 वें दिन आज बीबी सुभाष मट्टू, अजीत सिंह खाबड़ा व जीवन सिंह की अध्यक्षता में धरना लगाया गया। जिसमें विभिन्न वक्ताओं  ने संबोधित करते हुए गाजीपुर बार्डर पर पुलिस द्वारा जबरदस्ती धरना बंद करवाने और बिजली पानी की सप्लाई काटने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शांतमयी धरने में अगर कोई दुर्घटना हुई तो सरकार की जिम्मेवारी होगी। उन्होंने कहा कि शांतमयी धरने तब तक चलते रहेंगे जब तक तीनों काले कृषि कानून रद्द नहीं किए जाते और एमएसपी की कानूनी गरंटी नहीं दी जाती। संयुक्त र्मोचे के 30 जवनरी को भूख हड़ताल की घोषणा को गढ़शंकर में लागू किया जाएगा। उक्त धरने को कुल हिंद किसान सभा के पंजाब के उपाध्यक्ष कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, जनवादी स्त्री सभा की नेत्री बीबी सुभाष मट्टू, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कूलभूशन कुमार, मक्खन सिंह वाहिदपूरी, मास्टर बलवंत राम थाना, शिंगारा राम भज्जल, कामरेड चौधरी अच्छर सिंह बिल्ड़ों, ने संबोधित किया। इस दौरान जसविंदर सिंह गढ़शंकर, चौधरी सरबजीत सिंह, हरभजन सिंह चाहलपुर, अजीत सिंह थिंद खाबड़ा, गुरदियाल सिंह, अजीत सिंह गोलियां, बलदेव सिंह गढ़शंकर आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विहिप नेता विकास प्रभाकर की हत्या मामले में एनआईए ने पंजाब में की छापेमारी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता विकास प्रभाकर की हत्या मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को पंजाब में छापेमारी की।  प्रभाकर उर्फ ​​विकास बग्गा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मेला 2025: 100 प्रतिशत प्लास्टिक-मुक्त बनाने की पहल – पर्यावरण व आध्यात्मिकता का संगम बनेगा माता चिंतपूर्णी का मेला: डीसी आशिका जैन

“चढ़दा सूरज” अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से पर्यावरण संरक्षण का अनूठा अभियान हर लंगर स्टाल में प्रशासन की ओऱ से नियुक्त वालंटियर करेंगे निगरानी – अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली...
article-image
पंजाब

कनाडा में लुधियाना शहर के युवराज गोयल की गोली मारकर हत्या : कनाडा पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

लुधियाना : कनाडा में लुधियाना शहर के युवराज गोयल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक को गोली क्यों मारी गई, इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक युवराज गोयल...
article-image
पंजाब

पुलिस में ‘काली भेड़ों’ की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू : सूची अगले सप्ताह स्पीकर को भेजी जाएगी

चंडीगढ़, 11 सितंबर :   पंजाब सरकार ने पुलिस में ‘काली भेड़ों’ की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि ऐसे अधिकारियों की सूची विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को सौंपी जा सके। ...
Translate »
error: Content is protected !!