अध्यापिकों ने मांगों संबंधी एसडीएम के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा

by

गढ़शंकर : 3582 अध्यापक यूनियन के आह्वान पर आज 3582 अध्यापक यूनियन व डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के सहयोग से अपनी मांगों के लिए संयुक्त रूप से एसडीएम गढ़शंकर के माध्यम से शिक्षा मंत्री पंजाब को ज्ञापन भेजा गया। अध्यापक नेता हाफिस व हंस राज ने बताया कि पंजाब में बहुत से नवनियुक्त अध्यापक जो बहुत कम वेतन पर अपने घरों से दो-दो सौ किलोमीटर दूर सीमा पर सेवा निभा रहे हैं जिन्होंने बदली हेतु आनलाईन अप्लाई किया था किंतु सरकार व विभाग ने अधिकारियों के अलावा अध्यापिकों के लिए पोर्टल नहीं खोला। यूनियन ने पोर्टल शीघ्र खोलकर 50 फीसदी स्टाफ की शर्त हटाकर तुरंत बदलियां करने तथा परख पार का समय 3  वर्ष से कम कर 2 वर्ष करने की मांग की। इस मौके डीटीएफ के प्रांतीय महासचिव मुकेश कुमार, जरनैल सिंह, सतनाम सिंह, नरिंदरपाल, अजमेर सिंह आदि हाजिर थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

हरमंदिर साहिब परिसर में शराब पीकर पहुंचा व्यक्ति : सेवादारों ने पकड़ा, वीडियो वायरल

अमृतसर। श्री हरमंदिर साहिब परिसर में बुधवार देर शाम एक व्यक्ति नशे की हालत में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि युवक ने शराब पी रखी थी और कृपाण भी धारण की हुई...
article-image
पंजाब

मोहाली में ऑपरेशन सील : 500 शराब की पेटियों से भरा ट्रक जब्त, जांच में जुटी पुलिस

मोहाली: अवैध शराब की तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सील’ के तहत मोहाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डेराबस्सी उपमंडल के हंडेसरा क्षेत्र में बनाए गए...
article-image
पंजाब

9 साल के बच्चे की गला रेतकर की हत्या : झाड़ियों में फेंका शव

लुधियाना :  एक 9 वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार शाम को कासाबाद गांव के पास झाड़ियों में बच्चे का शव बरामद किया है। मृतक की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शादी से पहले दुल्हन लापता – दुल्हन को दिया शादी का खर्च, 150 बारातियों के साथ इंतजार करता रहा दुबई से लौटा दूल्हा

चंडीगढ़ :   विवाह के लिये दुबई से आए एक व्यक्ति और उसके साथ 150 बारातियों को उस समय झटका लगा जब वे पंजाब के मोगा पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि दुल्हन गायब है...
Translate »
error: Content is protected !!